AIIMS MBBS Result 2019: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) ने एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट (AIIMS Results 2019) जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट (AIIMS MBBS Result) आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.org पर जाकर चेक कर सकते हैं. एम्स एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा के आधार पर कुल 1207 सीटें भरी जाएंगी. प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट (AIIMS MBBS Result UG) घोषित होने के बाद सीट आंवटन की प्रक्रिया शुरू होगी. एम्स एमबीबीएस कोर्स में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा 25 और 26 मई 2019 को आयोजित की गई थी.
Source: NDTV June 12, 2019 16:30 UTC