वायु विकराल, आज रावल तट से टकराएगा, चार लाख लोग सुरक्षित निकाले गए - News Summed Up

वायु विकराल, आज रावल तट से टकराएगा, चार लाख लोग सुरक्षित निकाले गए


जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। अरब सागर में बना चक्रवाती तूफान 'वायु' ने अब विकराल रूप ले लिया है। अब इसके 145 से 155 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गुरुवार तड़के गुजरात के तट से टकराने की आशंका है। इससे हवा के झोंकों की गति 170 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हालात से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 52 टीमों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि सेना के तीनों अंगों और कोस्ट गार्ड को भी अलर्ट पर रखा गया है।जबकि, गृहसचिव राजीव गौबा ने इससे निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान गुजरात और दीव सरकार ने बुधवार शाम तक चार लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का दावा किया। गृह सचिव गौबा की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में गृह, रक्षा, दूरसंचार, ऊर्जा व स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ-साथ मौसम विभाग, एनडीएमए, इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ और राष्ट्रीय आपदा बचाव बल (एनडीआरएफ) के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। वहीं गुजरात के मुख्य सचिव और दीव के प्रशासक के सलाहकार ने वीडियोकांफ्रेंसिंग के जरिये इसमें हिस्सा लिया।मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अधिकारियों ने बताया कि 'वायु' अब भीषण से अतिभीषण चक्रवात में तब्दील हो गया है और इससे गुजरात से 10 जिलों के प्रभावित होने की आशंका है। इसको देखते हुए राहत और बचाव कार्यो में संसाधन बढ़ाने की जरूरत है। गुजरात ने बताया कि तीन लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ ही रात 12 बजे से तूफान से प्रभावित होने की आशंका वाले इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग शुरू हो जाएगी।राजीव गौबा ने संबंधित मंत्रालयों को राहत शिविरों में संचार उपकरणों, पेयजल, जरूरी दवाओं और खाने-पीने के सामान की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया ताकि किसी को कोई दिक्कत नहीं हो। एनडीआरएफ की 52 टीमें नाव, पेड़ काटने की आरी और संचार उपकरणों के साथ मौजूद है। इसके साथ ही सेना, वायुसेना, नौ सेना और कोस्ट गार्ड को भी सतर्क रखा गया है।यातायात सेवाएं बाधिततूफान के चलते रेल, सड़क और वायु यातायात सेवाएं बाधित हो गई हैं। पोरबंदर समेत प्रभावित इलाकों के हवाई अड्डों से उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है। चार सौ उड़ानों पर इसका असर पड़ा है। पश्चिम रेलवे ने गुजरात के तटवर्ती इलाकों से गुजरने वाली 15 ट्रेनों को रद कर दिया है, उनका समय बदल दिया है। प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में पोर्ट पर भी कामकाज ठप है।सोमनाथ मंदिर क्षेत्र में आंधीचक्रवात के टकराने से पहले ही प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर क्षेत्र में लोगों का सामना धूलभरी आंधी से हुआ। इससे दिन में ही अंधेरा छा गया और समुद्र में ऊंची लहरे भी उठीं।अहमदाबाद से आज उड़ाने नहींएहतियात के तौर पर अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गुरवार को सौराष्ट्र के पोरबंदर, दीव, कांडला, मुंद़़डा, भावनगर की उड़ानें निरस्त कर दी गई हैं। सभी पर्यटकों को गुजरात के तटीय इलाके खाली करने का निर्देश दिया गया है। तटीय जिलों में शिक्षा संस्थानों में भी अवकाश घोषित कर दिया गया है।गुजरात के सीएम विजय रपानी ने राज्य के अफसरों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने लोगों से प्रभावित क्षेत्रों से जनता को निकालने में मदद की अपील की। उप--मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बताया कि 10 जिलों के 400 गांव के 2.91 लाख लोगों को शिफ्ट किया जाएगा। इन पर 'वायु' का सबसे ज्यादा असर होने के आसार हैं।दो विशेष ट्रेनें चलाई, पश्चिम रेलवे ने रद की ट्रेनेंपर्यटकों को निकालने के लिए सौराष्ट्र के ओखा से राजकोट व अहमदाबाद के लिए दो विशेष ट्रेनें चलाई गई। जबकि पश्चिम रेलवे ने वेरावल, ओखा, पोरबंदर, भावनगर, भुज व गांधीधाम स्टेशनों के लिए बुधवार शाम से शुक्रवार सुबह तक कुछ ट्रेनों को निरस्त तो कुछ को कुछ दूरी तक रद्द किया है।महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में भी चक्रवात का असरमहाराष्ट्र के मुंबई समेत कई इलाकों में चक्रवात 'वायु' का असर पड़ेगा। मुंबई में तो बारिश भी होने लगी है। वहीं, सिंधुदुर्ग जिले के मलवान तहसील के देवबाग गांव के पास समुद्र में ऊंचा ज्वार उठ रहा है। समुद्र का पानी गांव में भर गया है। जिला प्रशासन ने हालात को नियंत्रण में बताया है।पीएम और राहुल की अपीलप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से चक्रवात के बारे में स्थानीय एजेंसियों द्वारा मुहैया कराई जा रही सूचनाओं का पालन करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि वह लोगों की सुरक्षा और सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से चक्रवात प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना भी की है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Nitin Arora


Source: Dainik Jagran June 12, 2019 16:19 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */