AAP उम्मीदवार आतिशी का जाति-धर्म बताने पर दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को चुनाव आयोग का नोटिस - News Summed Up

AAP उम्मीदवार आतिशी का जाति-धर्म बताने पर दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को चुनाव आयोग का नोटिस


पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी के साथ डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया. खास बातें मनीष सिसोदिया को EC ने दिया नोटिस आतिशी का जाति-धर्म बताने पर दिया नोटिस पूर्वी दिल्ली से AAP उम्मीदवार हैं आतिशीपूर्वी दिल्ली आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार आतिशी का जाति और धर्म बताने पर मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है. बता दें कि हाल ही में मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने कहा कि, 'मुझे दुःख है कि बीजेपी और कांग्रेस मिलकर हमारी पूर्वी दिल्ली की प्रत्याशी आतिशी (Atishi) के धर्म को लेकर झूठ फैला रहे हैं. इस बयान के बाद मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) भड़क गए थे और उन्होंने इसी बहाने आतिशी की जाति बता दी. आपको बता दें कि आतिशी पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरी हैं.


Source: NDTV May 07, 2019 10:28 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */