UAE में CBSE 10th Result, टॉपरों में शामिल है भारतीय ऑटिस्‍टिक किशोर - News Summed Up

UAE में CBSE 10th Result, टॉपरों में शामिल है भारतीय ऑटिस्‍टिक किशोर


अबूधाबी, आइएएनएस। यूएई में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों में से एक 17 वर्षीय किशोर ने सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में टॉप किया है। शारजाह के दिल्‍ली प्राइवेट स्‍कूल में पढ़ने वाले अमन मकबूल ने 94.3 फीसद अंक हासिल किया है। बता दें कि सीबीएसई दसवीं की परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित हुआ।खलीज टाइम्‍स के अनुसार, अपने पूरे स्‍कूल के करियर में दी गई परिक्षाओं में अमन ने 90 फीसद से अधिक अंक हासिल किया है। वह लेखक की मदद से परीक्षा देता रहा है। अमन के पिता मकबूल अहमद मूल रूप से केरल के हैं जो पिछले 20 सालों से यूएई में रह रहे हैं। पिता मकबूल ने कहा, ‘परिक्षाओं के बाद अमन ने हमें बताया कि वह 80 फीसद या उससे अधिक अंक प्राप्‍त करेंगे। हमें उससे इतनी अधिक अंक की उम्‍मीद नहीं थी।‘उन्‍होंने आगे बताया, ‘अमन की मेमोरी फोटोग्राफिक है। उसने कभी ट्यूशन या कोचिंग नहीं किया।‘ दुबई में इंडियन हाई स्‍कूल से भुवनेश्‍वरी जयशंकर टॉपर है जिसने फ्रेंच, गणित और सामाजिक विज्ञाान में 100 अंकों के साथ 99.2 फीसद अंक हासिल किया है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Monika Minal


Source: Dainik Jagran May 07, 2019 10:24 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */