अंतरिक्ष से धरती को खतरे जैसे विषय पर आयोजित सम्मेलन में नासा एक एक वैज्ञानिक ने एक खुलासा करते सभी को सन्न कर दिया. उन्होंने कहा कि एक एस्टेरॉएड (खगोलीय पिंड) 2019-PDC अगले 8 सालों में धरती से टकरा सकता है. हालांकि उनका कहना था कि इसकी टकराने की आशंका सिर्फ 10 प्रतिशत ही है. लेकिन यह इतना बड़ा खतरा है कि अगर यह हमारी पृथ्वी से टकराया तो एक पूरा शहर नष्ट हो सकता है. इसमें सबसे बड़े खतरे की बात यह है कि यह धरती के किस हिस्से टकराएगा इसका सटीक अनुमान नहीं लगाया जा सकता है.
Source: NDTV May 04, 2019 10:30 UTC