Cyclone Fani के कारण ओडिशा में NEET परीक्षा स्‍थगित - News Summed Up

Cyclone Fani के कारण ओडिशा में NEET परीक्षा स्‍थगित


नई दिल्‍ली, प्रेट। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने शनिवार को घोषणा की है कि ओडिशा में चक्रवाती तूफान के कारण नीट (NEET)परीक्षा स्‍थगित कर दी गई है। राज्य में चल रहे पुनर्वास कार्यों के मद्देनजर ओडिशा प्रशासन से अनुरोध के बाद यह फैसला लिया गया।ओडि‍शा में पांच मई नीट (NEET)परीक्षा होनी थी। राज्‍य सरकार के अनुरोध के बाद राज्‍य में यह परीक्षा स्‍थगित कर दी गई। ओडिशा में परीक्षा के लिए संशोधित तारीखों की घोषणा जल्‍द की जाएगी। एचआरडी सचिव आर सुब्रमण्यम ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।भयंकर चक्रवाती तूफान के कारण शुक्रवार को ओडिशा के पुरी में भूस्खलन हुआ। 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज आंधी और बारिश के कारण काफी संख्‍या में घरों, झोपड़ीनुमा और गावों की छतें उड़ गई हैं। पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने से पहले कमजोर पड़ गया है।इस चक्रवात में शुरुआती तौर पर आठ लोगों की मौत हुई है। बाद में यह संख्‍या 12 पहुंच गई। अधिकारियों के अनुसार ओडिशा के मयूरभंज जिले में चार मौतों के बारे में पता चला है। अलग-अलग क्षेत्रों से ज्‍यादा जानकारी की प्रतीक्षा है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Arun Kumar Singh


Source: Dainik Jagran May 04, 2019 10:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */