इस बार आलू की पैदावार अच्छी हुई है, लेकिन बाजार में दाम बेहद कम मिल रहे हैं। खेत में आलू तैयार करने में करीब आठ रुपये प्रति किलोग्राम लागत आई है, जबकि व्यापारी चार रुपये तक ही खरीद रहे हैं। इस भाव पर तो लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। -ज्ञान सिंह, किसान।आलू की बंपर पैदावार होने के बाद भी किसान खुश नहीं हैं। मंडियों में दाम लगातार गिर रहे हैं और लागत का आधा भी नहीं मिल पा रहा है। अगर यही स्थिति रही तो किसान कर्ज में डूब जाएंगे और अगली बार आलू की खेती करने से भी डरेंगे। -डम्बर सिंह, आलू उत्पादक
Source: Dainik Jagran March 08, 2026 16:34 UTC