70 हजार दहेज के लिए पत्‍‌नी को जिंदा जलाया - News Summed Up

70 हजार दहेज के लिए पत्‍‌नी को जिंदा जलाया


-10 साल पहले पूरे विधि-विधान से हुआ था निकाह-इंगलिश बाजार थाना के मिल्की ग्राम पंचायत के नतून नघरियासंवाद सूत्र,मालदा: विवाह के दस साल साल बाद मात्र 70 हजार दहेज के लिए पत्नी को जिंदा जला दिया। यह घटना इंगलिश बाजार थाना के मिल्की ग्राम पंचायत के नतून नघरिया इलाके की है। इस घटना के बाद से पति व ससुराल के सभी सदस्य फरार है। मृतका का नाम रूपाली बीबी(27)बताया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतका के परिजन बारबानी खान ने बताया कि इंगलिश बाजार थाना के मिल्की ग्राम पंचायत के भगवानपुर कालोनी इलाके में फाजिल खान की बेटी रूपाली शेख के साथ 10 साल पहले पूरे सामाजिक रीति से नघरिया इलाके के साइदुल शेख का निकाह हुआ था। साइदुल पेशे से श्रमिक था। उनके दो बेटे भी है। विवाह के बाद से दहेज के लिए रूपाली को प्रताड़ित किया जाने लगा। विवाह के समय दो लाख नगद के साथ पूरे घर का सामान व गहना दिया गया था। इसके बावजूद और 70 हजार रूपये की मांग की जा रही थी। पैसे को लेकर रूपाली को बार-बार परेशान किया जा रहा था। लेकिन रूपाली के पिता पैसे देने में असमर्थ थे। मंगलवार रात को रूपाली के शरीर पर किरोसिन तेल उड़ेल कर जिंदा जला दिया। रूपाली के चित्कार से आस-पड़ोस के लोगों ने मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन जिंदगी और मौत से जूझते हुए बुधवार की सुबह रूपाली ने दम तोड़ दिया। इस घटना को लेकर रूपाली के परिवारवालों ने उसके पति साइदुल शेख, ससुर मोहिन शेख, सास सादेक बीबी सहित पांच लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी। इंगलिश बाजार थाना पुलिस ने फिलहाल आरोपित पति को गिरफ्तार किया है।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran November 18, 2020 12:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */