भारतीय नौसेना को मिला आधुनिक निगरानी विमान, दुश्‍मन देशों की गतिविधियों की जानकारी के लिए कर्इ तकनीक और हथियारों से है लैस - News Summed Up

भारतीय नौसेना को मिला आधुनिक निगरानी विमान, दुश्‍मन देशों की गतिविधियों की जानकारी के लिए कर्इ तकनीक और हथियारों से है लैस


बोइंग कंपनी ने इस बारे में एक बयान जारी कर कहा कि नौवां पी-8 आई चार अतिरिक्त विमानों के लिए एक ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट के तहत दिया जाने वाला पहला विमान है जिसे भारतीय रक्षा मंत्रालय ने 2016 में ऑर्डर किया था।नई दिल्ली, एजेंसियां। चीन से सीमा पर जारी विवाद और पाकिस्‍तान से सीमा पर आए दिन की गोलीबारी के बीच के बीच भारतीय नौसेना को अमेरिका से आयातित आधुनिक निगरानी विमान पोसिडन- 8आइ मिल गया है। नौसेना को इस तरह के कुल चार विमान मिलने हैं जिनमें से पहले विमान ने बुधवार सुबह गोवा में नौसेना के हंसा केंद्र पर लैंडिंग की। इस विमान में बहुत ही आधुनिक सेंसर लगे हैं, जिससे नौसेना के लिए समुद्र में निगरानी का काम बहुत आसान हो जाएगा। इन नए पी-8आई विमानों को दुश्मन देश के बारे में जानने के लिए कई नई तकनीक और हथियारों से लैस किया गया है।In a major boost to its anti-submarine warfare capabilities, Indian Navy today received its 9th P-8I (file pic) surveillance plane at naval airbase in Goa. The aircraft delivered today is first of 4 additional planes ordered by India after the initial order for 8 was completed pic.twitter.com/L3b8wa4eN2 — ANI (@ANI) November 18, 2020भारत ने इन विमानों के लिए अमेरिका के साथ 1.1 अरब डालर का रक्षा सौदा किया है। भारत ने पिछले दिनों पूर्वी लद्दाख में चीनी सेना की निगरानी के लिए इसी विमान को तैनात किया था। इससे पहले, भारत के पास आठ और पी-8आई सर्विलांस विमान मौजूद हैं और उसकी सेवाएं भी ले रहा है।बोइंग कंपनी ने इस बारे में एक बयान जारी कर कहा कि नौवां पी-8 आई चार अतिरिक्त विमानों के लिए एक ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट के तहत दिया जाने वाला पहला विमान है, जिसे भारतीय रक्षा मंत्रालय ने 2016 में ऑर्डर किया था। पी-8 आई विमानों के लिए भारतीय नौसेना पहली और सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय ग्राहक है। साथ ही हाल ही में इसने बेड़े में संचालन के सात साल भी पूरे कर लिए हैं। कंपनी ने कहा कि पी-8 आई, असाधारण समुद्री निगरानी और टोही क्षमताओं, बहुमुखी प्रतिभा के साथ भारतीय नौसेना के लिए महत्वपूर्ण संपत्ति साबित होगा। हम भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण और मिशन की तत्परता का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran November 18, 2020 12:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */