किसान: दिल्ली, बेंगलुरु में व्यापार कर रहे हैं।मोदी: आप जिन कंपनियों से आप जुड़े हैं, वो आपसे अदरक खरीदती है या जमीन भी उठाकर ले जाती हैं? किसान: ऐसा नहीं होता। हमने कंपनी से प्रोडक्ट ले जाने के लिए एग्रीमेंट किया है। जमीन के बारे में कोई बात ही नहीं होती।मोदी: आज इतनी दूर अरुणाचल से कह रहे हैं कि आपकी जमीन सुरक्षित है। लेकिन कुछ लोग यहां भ्रम फैला रहे हैं कि कॉन्ट्रैक्ट करने वाले किसानों की जमीन ली जाएगी। देखिए, लोग कितना झूठ फैला रहे हैं।2. किसान: खेती का ही काम था, सोयाबीन, तुअर, चना।मोदी: खेती के सिवाय भी कुछ करते हैं? किसान: सब छोटे-छोटे बंटाईदार किसान हैं।मोदी: अहमदाबाद की कंपनी आपसे माल खरीद रही है क्या आपको फायदा हो रहा है? किसान: जमीन जाने जैसी कोई बात ही नहीं है।मोदी: यहां तो झूठ फैलाया जा रहा है, लेकिन जब आप जैसे लोग बोलते हैं तो भरोसा बढ़ता है।
Source: Dainik Bhaskar December 25, 2020 10:41 UTC