Dainik Bhaskar Jun 12, 2019, 04:50 PM IST15 जून को द्वारका के समुद्र में समा जाएगाचक्रवात सौराष्ट्र से 340 कि.मी. दूर13 की सुबह दिखाई देगा इसका असरअहमदाबाद. गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में चक्रवात का भय फैल गया है। यह वायु चक्रवात गुजरात में 13 जून की सुबह 5 बजे दीव-ऊना और कोडिनार से 170 कि.मी. की तेजी से टूट पड़ेगा। यह मांगरोल, पाेरबंदर और द्वारका आदि इलाकों को प्रभावित करते हुए 15 जून की सुबह 3 बजे यह द्वारका के समुद्र की ओर जाएगा। जहां वह 16 जून की शाम को समुद्र में समा जाएगा।गंभीर असर छोड़ेगायह चक्रवात सौराष्ट्र और कच्छ में अपना गंभीर असर छोड़ेगा। अभी यह चक्रवात वेरावल से 340 कि.मी. दूर गुजरात के समुद्री किनारे की तरफ आगे बढ़ रहा है। दोपहर 12 बजे की स्थिति के अनुसार यह चक्रवात गुजरात में सबसे पहले 13 जून की सुबह 3 बजे वलसाड़ को प्रभावित करते हुए 5 बजे 170 कि.मी.
Source: Dainik Bhaskar June 12, 2019 11:15 UTC