4000mAh बैटरी से लैस Realme C2 को फ्लैश में खरीदने का मौका, कीमत ₹8,000 से कमनई दिल्ली, टेक डेस्क। Realme C2 स्मार्टफोन को बजट कीमत में लॉन्च किया गया था। इस फोन को अब तक फ्लैश सेल के जरिए ही उपलब्ध कराया जा रहा है। इसे खरीदने का आज एक बार फिर मौका दिया जा रहा है। इसे दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और Realme की आधिकारिक वेबसाइट Realme.com पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन को यहां से कई ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है। फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें एंड्रॉइड 9 पाई, ड्यूल रियर कैमरा सेटअप, 3 जीबी तक रैम और 4000 एमएएच बैटरी शामिल हैं।Realme C2 की कीमत और ऑफर्स: इस फोन के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 5,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस फोन को डायमंड ब्लू और डायमंड ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसद का डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं, Realme की वेबसाइट पर MobiKwik से पेमेंट करने पर 10 फीसद का सुपरकैश दिया जाएगा।Realme के दूसरे स्मार्टफोन्स खरीदने के लिए आप Amazon पर जा सकते हैं। Realme 2 Pro और Realme U1 मिड रेंज के एक बेहतर स्मार्टफोन माने जाते हैं। इन दोनों मिड रेंज के स्मार्टफोन को यूजर्स काफी पसंद करते हैं। इन दोनों स्मार्टफोन को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।Realme C2 के फीचर्स: यह फोन ColorOS 6.0 पर आधारित एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। इसमें 6.1 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720x1560 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो पी22 प्रोसेसर से लैस है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं, दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.4 है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी समेत कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं।Realme 3 Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी Realme 3 को खरीदना चाहते हैं तो क्लिक करें यहांयह भी पढ़ें:Amazon Fab Phone Fest: OnePlus 6T से Galaxy M30 तक मिल रहा ₹14,000 तक का डिस्काउंट10 अगस्त को लॉन्च हो सकता है Galaxy Note 10, 64MP कैमरा समेत ये होंगी खासियतेंNokia 8.1 की कीमत में हुई भारी कटौती, अब ₹7000 सस्ते में खरीद पाएंगे स्मार्टफोनलोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Shilpa Srivastava
Source: Dainik Jagran June 10, 2019 04:30 UTC