पटना, जेएनएन। इम्फाल टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक मणिपुर में स्टडी टूर पर गए बिहार के चार विधायक रंगरेलियां मनाते पकड़े गए हैं। इनमें जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू), राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) एवं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक शामिल हैं।चारों विधायक भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित मोरेह शहर में लड़की के साथ ज़बरदस्ती डांस करते हुए कैमरे में कैद हो गए हैं। अब इसका वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि, आरोप के घेरे में आए विधायकों ने वीडियो को फेक बताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है।इम्फाल टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक बिहार के विधायक लड़की के कंधे पर हाथ रखे हुए दिख रहे हैं। लड़की बार-बार उनका हाथ हटाने की कोशिश कर रही है, लेकिन वो उसके बदन पर जबर्दस्ती हाथ रखे रहे हैं। उनके साथ चार अन्य लोग भी मौजूद हैं।वायरल हुए वीडियो में विधायक लड़कियों के साथ दिन के उजाले में नाचते हुए नज़र आ रहे हैं। नाचते हुए वे अचानक मुड़ते हैं और लड़की को जबरदस्ती गले लगाने की कोशिश कर रहे हैं। लड़की उन्हें खुद से दूर करने की कोशिश करती दिख रही है।जानकारी के मुताबिक विधायक यदुवंश कुमार यादव तीन अन्य विधायकों के साथ एक जून को बिहार विधान सभा की आंतरिक संसाधन और केंद्रीय सहायता पर समिति सदस्य के तौर पर मोरेह के दौरे पर गए थे। इस स्टडी टूर में आरजेडी, जेडीयू और बीजेपी के विधायक शामिल थे।पिपरा (सुपौल) विधानसभा क्षेत्र से विधायक और समिति के अध्यक्ष यादव ने विधायकों की टीम का नेतृत्व किया, जिसमें बीजेपी के विधायक सचिन प्रसाद सिंह, जेडीयू के विधायक राज कुमार राय और आरजेडी के अन्य विधायक राजा पाकर भी शामिल थे। उन्होंने एनडीए सरकार की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत उठाए जा रहे विकास कार्यक्रम का जायजा लेने के लिए मणिपुर का दौरा किया था।इम्फाल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, विधायकों को मणिपुर राज्य विधान सभा के कर्मचारी निर्देश दे रहे थे। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चला है कि वीडियो में दिख रहे पुरुष समिति के अन्य सदस्य थे या नहीं। रिपोर्ट में बताया गया है कि लड़की की उम्र कम थी।jagran.com वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की रहा। हम केवल इतना बताना चाहते हैं कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय बिहार के चार विधायकों का एक कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया है।विधायक बोले: ये फेक वीडियो हैवीडियो वायरल होने के बाद विधायक यदुवंश यादव ने कहा है कि इस वीडियो में वे नहीं हैं। ये फेक वीडियो है जिसमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होेंने कहा कि वे इस वीडियो को लेकर मानहानि का दावा करेंगे।राजद विधायक ने कहा- वीडियो से लेना-देना नहींजिन विधायकों का वीडियो सामने आए हैं, उनमें से एक आरजेडी के शिवचंद्र राम भी हैं। वे वैशाली के राजापाकड़ सुरक्षित सीट से विधायक हैं। विधायक ने अपने आप को इस वीडियो से अलग किया है। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए शिवचंद्र राम ने कहा कि वे बिहार विधान सभा की कमेटी की बैठक में शामिल होने मणिपुर गए तो जरूर थे, लेकिन इस वीडियो से उनका कोई लेना-देना नहीं है।उनके साथ जेडीयू और बीजेपी के भी विधायक थे। लेकिन ऐसी किसी पार्टी से उनका कोई लेना-देना नहीं हैै। ऐसे किसी वीडियो से उनका कोई संबंध नहीं है और यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच हो।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Kajal Kumari
Source: Dainik Jagran June 10, 2019 04:24 UTC