39 ट्रेनों में दी जाएगी चंपी और मालिश की सुविधा, 300 रुपये में होगी 20 मिनट तक मालिश - News Summed Up

39 ट्रेनों में दी जाएगी चंपी और मालिश की सुविधा, 300 रुपये में होगी 20 मिनट तक मालिश


मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) से शुरू होकर जाने वाली कोई 39 ट्रेनों में यात्रियों के लिए सिर की चंपी (मालिश) और पैरों की मालिश की सुविधा मुहैया कराने के रेल मंत्रालय के फैसले से यात्रियों में खुशी है, मगर उनका कहना कि चंपी और मालिश का टाइम कम और दरें ज्यादा रखी गई हैं. रेल मंत्रालय ने दो दिन पहले ही इंदौर से चलने वाली 39 गाड़ियों में सिर की चंपी और पैरों की मालिश की योजना को मंजूरी दी है. यात्रियों को मालिश की यह सुविधा आरक्षित और वातानुकूलित डिब्बों में मुहैया कराई जाएगी. हर ट्रेन में मालिश के लिए कुछ बर्थो का निर्धारण किया जाएगा, ताकि अन्य यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो. रेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, मालिश के काम में सेवाएं देने वाले ठेकेदार और कर्मचारियों की पृष्ठभूमि की जांच किए जाने के बाद परिचय पत्र जारी किए जाएंगे.


Source: NDTV June 10, 2019 08:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */