पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर से तनाव के बीच राहुल-प्रियंका से मिले नवजोत सिंह सिद्धू, बताई पूरी बात - News Summed Up

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर से तनाव के बीच राहुल-प्रियंका से मिले नवजोत सिंह सिद्धू, बताई पूरी बात


सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की, उन्हें अपना पत्र सौंपा, उन्हें स्थिति से अवगत कराया.'' गौरतलब है कि पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सिद्धू से स्थानीय शासन और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभागों का कार्यभार ले लिया था.इसके बाद सिद्धू ने पिछले सप्ताह राहुल गांधी से मिलने की कोशिश की थी. सिंह और सिद्धू के बीच तनाव पिछले महीने उस समय सामने आया था, जब मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव में पंजाब के शहरी इलाकों में कांग्रेस के ‘‘खराब प्रदर्शन'' के लिए सिद्धू को दोषी ठहराया था. सिद्धू ने बृहस्पतिवार को कहा था कि उनके विभाग को ‘‘सार्वजनिक तौर पर निशाना'' बनाया जा रहा है. सिद्धू के खिलाफ कैप्टन का डॉजियर तैयारइनपुट : भाषा


Source: NDTV June 10, 2019 07:58 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */