अलीगढ़ से 4 बार सांसद रहीं शीला गौतम का निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे आडवाणी समेत कई नेता - News Summed Up

अलीगढ़ से 4 बार सांसद रहीं शीला गौतम का निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे आडवाणी समेत कई नेता


अलीगढ़ से 4 बार सांसद रहीं शीला गौतम का निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे आडवाणी समेत कई नेतानई दिल्ली, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से चार बार सांसद रहीं भाजपा की वरिष्ठ नेता शीला गौतम को श्रद्धांजलि देने बड़े-बड़े दिग्गज नेता पहुंचे। सोमवार को श्रद्धांजलि देने वालों में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी प्रमुख नेताओं में थे।इसके बाद दोपहर में लोधी रोड श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। यहां भाजपा नेता कलराज मिश्र, राजस्थान के सांसद अर्जुन राम मेघवाल भी पंहुचे। इस दौरान मौजूद रहे पारवारिक सदस्य व पुत्र राहुल गौतमपुत्रवधु नमिता गौतम, नाती तुषार गौतम के अलावा, सिद्धार्थ नाथ सिंह (स्वास्थ्य मंत्री, यूपी), सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज, सतीश गौतम (संसद अलीगढ़) आदि नेता व गणमान्य मौजूद थे।यहां पर बता दें दिल्ली के पीएसआरआइ (पुष्पवती सिंघानिया रिसर्च इंस्टीट्यूट) में इलाज के दौरान शनिवार को उनका निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थी और लंबे समय से बीमार थीं। शनिवार रात करीब आठ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर शोक जाहिर किया था।अस्पताल के अनुसार सांस लेने में परेशानी व निमोनिया के कारण उन्हें 16 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह स्लीपवेल फोम कंपनी की मालिक भी थीं। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित आवास पर रखा गया है। सोमवार को दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह पहले कांग्रेस में थीं। 1991 में भाजपा में आ गईं और पहली बार सांसद बनीं। 1996, 98, 99 में लगातार सांसद रहीं है। शीला गौतम के परिवार में पुत्र राहुल गौतम, पुत्रवधू नमिता गौतम, पुत्री राजुल गौतम व अन्य लोग हैं।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: JP Yadav


Source: Dainik Jagran June 10, 2019 07:55 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */