3200mAh बैटरी और 16MP कैमरा के साथ ₹ 7,000 से कम में लॉन्च हुआ ZTE Blade A7नई दिल्ली (टेक डेस्क)। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ZTE ने चीन में Blade सीरीज के तहत एक नया हैंडसेट लॉन्च किया है। ZTE Blade A7 की चीन में कीमत 599 चीनी युआन यानी करीब 6,144 रुपये से शुरू है। इस फोन को तीन कलर वेरिएंट चार्म ब्लू, स्टार ब्लैक और एक्सट्रीम नाइट ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। ZTE Blade A7 को 17 मई से JD.com और कंपनी की ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसका प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो रहा है।ZTE Blade A7 की कीमत: इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 599 चीनी युआन यानी करीब 6,144 रुपये है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 699 चीनी युआन यानी करीब 7,170 रुपये है। इस फोन को भारत में कब और कितनी कीमत में लॉन्च किया जाएगा इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।अगर आप ZTE के स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Amazon पर कई ऑफर्स उपलब्ध हैं। ZTE V8 Mini खरीदने के लिए क्लिक करें यहां, ZTE AXON Mini खरीदने के लिए क्लिक करें यहांZTE Blade A7 के फीचर्स: इसमें 6.088 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1560 x 720 है। यह फोन 2 गीगाहर्ट्ज मीडियाटेक हेलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। जैसा की हमने आपको बताया यह फोन दो वेरिएंट में आता है। पहला वेरिएंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसकी स्टोरेज को 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।कैमरा और बैटरी: कैमरा सेगमेंट की बात करें तो इस फोन में 16 मेगापिक्सल का लेंस मौजूद है जो LED फ्लैश और f/2.0 अपर्चर के साथ आता है। इसके रियर पैनल के साथ AI सीन रिक्गनीशन फीचर भी दिया गया है। वहीं, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए 3200 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद नहीं, लेकिन सिक्योरिटी के लिए फोन में फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल-सिम, 4G, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5एमएम ऑडियो जैक जैसे फीचर्स मौजूद हैं।यह भी पढ़ें:क्या Samsung Galaxy M40, Galaxy M30 को कर देगा रिप्लेस? जानें मुख्य वजहAirtel पोस्टपेड प्लान्स को किया गया Revise, अब मिलेगा अनलिमिटेड डाटा समेत डिस्काउंट ऑफर25W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा Samsung Galaxy Note 10! लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Shilpa Srivastava
Source: Dainik Jagran May 06, 2019 12:11 UTC