3 साल पहले परिवार को छोड़ कर गए व्यक्ति को पत्नी ने TikTok पर खोज निकाला, जानें पूरा मामलाचेन्नई, एजेंसी। इन दिनों देश और दुनिया में अनेक अद्भुत घटनाएं हो रही है। इनमें एक तमिलनाडु से भी सामने आई है। यहां एक लापता व्यक्ति को TikTok वीडियो में एक्टिंग करते हुए देखा गया है। घर-परिवार छोड़ कर भागे व्यक्ति को जब उसके परिवार ने देखा तो उनकी आंखे खुली रह गई। फिलहाल उस व्यक्ति पर घर लौटने के लिए दबाव डाला जा रहा है।जानकारी के मुताबिक, कृष्णगिरि के मूल निवासी सुरेश का विवाह जयप्रदा से हुआ था और दंपति के दो बच्चे है। 2016 में, सुरेश ने अपने परिवार को त्याग दिया और वापस नहीं लौटा। सुरेश के दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ करने के बाद जयप्रदा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, पुलिस ने एक FIR तो दर्ज की लेकिन मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई। दर-दर की ठोकरें खा रहा परिवार परेशान आ चुका था, लेकिन आखिरकार 3 साल बाद एक आस जगी है।जानकारी के मुताबिक कुछ हफ़्ते पहले, जयप्रदा के एक रिश्तेदार ने TikTok वीडियो में सुरेश की तरह दिखने वाले एक व्यक्ति को देखा था। इसके तुरंत बाद जयप्रदा को यह वीडियो दिखाई गई और पत्नी ने पुष्टि की कि यह उसका पति था। हालांकि, जयप्रदा ने सुरेश को लेकर पुलिस को जानकारी दे दी है।पुलिस के अनुसार, सुरेश ने कुछ समस्याओं के कारण अपने परिवार को छोड़ दिया और होसुर में एक मैकेनिक के रूप में काम करना शुरू कर दिया। वहीं, पुलिस ने आगे खुलाया करते हुए बताया कि सुरेश एक ट्रांसवुमन (Transwoman) के साथ रिश्ते में है और TikTok वीडियों में भी वो उसके साथ है।हालांकि, पुलिस ने ट्रांसजेंडरों के कल्याण के लिए काम कर रहे एक एनजीओ (NGO) की मदद से सुरेश का पता लगा लिया है। वहीं, खबर है कि पुलिस ने अब सुरेश और जयप्रदा की काउंसलिंग की है और उन्हें घर वापस भेज दिया गया है।Posted By: Nitin Arora
Source: Dainik Jagran July 03, 2019 11:15 UTC