Murder: फेसबुक पर प्रेमिका की फोटो डाली तो युवक की हत्या करके रेलवे ट्रैक पर फेंका शव - young man was killed by family of his girlfriend police arrested all accused - News Summed Up

Murder: फेसबुक पर प्रेमिका की फोटो डाली तो युवक की हत्या करके रेलवे ट्रैक पर फेंका शव - young man was killed by family of his girlfriend police arrested all accused


हत्या के खुलासे के बाद गिरफ्तार हुए आरोपीहाइलाइट्स यूपी के हरदोई में युवक की हत्या करके उसका शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया थापुलिस ने हत्या के मामले में युवक की प्रेमिका के परिवार के लोगों को गिरफ्तार कियायुवक ने फेसबुक पर अपनी प्रेमिका की फोटो डाली थी, जिससे उसके परिजन नाराज थेउत्तर प्रदेश के हरदोई के शाहाबाद में युवक की हत्या करके शव रेलवे ट्रैक पर डालने की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की प्रेमिका के पिता, चाचा और भाइयों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि बेटी की फोटो फेसबुक पर लगाए जाने से नाराज होकर सभी ने मिलकर हेमंत कुमार मिश्र की हत्या की थी और घटना को हादसे का रूप देने के लिए मृतक की लाश को रेलवे ट्रैक पर डाल दिया था।कोतवाली शाहाबाद के आंझी स्टेशन से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर 1 जुलाई को हेमंत मिश्रा (21) निवासी मोहल्ला अल्लापुर का शव पड़ा मिला था। उसके हाथ भी बांधे गए थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था और ट्रेन दुर्घटना का मामला बताया था लेकिन जैसे ही परिजन पहुंचे और हाथ बंधे हुए देखे तो उन्होंने इसे हादसा नहीं हत्या बताया और मामले में पिता ने बेटे की प्रेमिका के परिजन पर हत्या आरोप लगाया था।इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता दिनेश राठौर, चाचा सुरेश राठौर, भाई विवेक और अभिषेक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए टीमें लगाई थीं। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि कॉल डीटेल से अहम जानकारी के बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया तो सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। एसपी ने बताया कि मृतक का अभियुक्त की पुत्री से प्रेम संबंध था। मृतक ने अपनी प्रेमिका की फोटो फेसबुक पर लगाई थी, जिसको लेकर इन लोगों ने उसी दिन नाराजगी जाहिर थी और फिर शाम को हेमंत की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाठी और डंडे बरामद कर लिए है।


Source: Navbharat Times July 03, 2019 11:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */