सिंह राशि, 22 Apr 2019 | Aaj ka Singh rashifal: सिंह राशि वालों आज आप मेहनत करने से नहीं डरेंगे लेकिन आपको कामकाज में तारीफ या सराहना मिलेगी तो आप ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। आज आपकी राशि में क्या है बुध, शुक्र और शनि गृह की स्थिति, धन लाभ के योग है या नहीं पढ़ें विस्तार से दैनिक भास्कर के इस पेज पर।पॉजिटिव आज आप परिवार, प्रेमी और संतान को लेकर आप कुछ ज्यादा ही पजेसिव रहेंगे। अपनी क्षमता दिखाने का मौका भी नहीं चूकेंगे। अपनी रचनात्मक योग्यताओं के कारण आप दूसरों से अलग रहेंगे। जो काम सामने आए, उसे निपटाते जाएं। दूसरों से बेधड़क मदद मांग लें। कोई दोस्त परेशानी के वक्त भी आपकी मदद कर सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी को समय देंगे। धैर्य से खुद पर कंट्रोल करें। आज आपको सफलता भी मिल सकती है।नेगेटिव अचानक कोई रुकावट या परेशानी आपके सामने आ सकती है। चंद्रमा के गोचर कुंडली के चौथे भाव में होने से आप कुछ मामलों में परेशान हो सकते हैं। आपको अपने सपनों में कुछ फेरबदल भी करना पड़ सकता है। बिजनेस या निवेश का कोई प्रस्ताव है, तो उस पर बहुत सावधानी से विचार करना होगा। ऑफिस में परेशानियों के कारण आपके कामकाज की गति थोड़ी धीमी हो सकती है। कामकाज को लेकर आपके मन में कोई साफ फैसला नहीं हो पाएगा। कन्फ्यूजन के कारण भी आप परेशान रहेंगेजानिए सिंह राशि वाले क्या करें और क्या नहीं किसी भी तरह का नशा न करें।लव जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रेमी से सरप्राइज मिल सकता है।करियर बिजनेस में नए सौदे हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी इंटरव्यू के नतीजे का इंतजार भी रहेगा।
Source: Dainik Bhaskar April 21, 2019 13:18 UTC