22 लाख बरामदगी मामले में कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल साहू बोले- यह व्हाइट मनी है, तुरंत लौटाए पुलिस - Dainik Bhaskar - News Summed Up

22 लाख बरामदगी मामले में कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल साहू बोले- यह व्हाइट मनी है, तुरंत लौटाए पुलिस - Dainik Bhaskar


Dainik Bhaskar May 05, 2019, 11:01 AM IST28 अप्रैल की रात आयकर विभाग ने पुलिस-प्रशासन की मदद से होटल में छापेमारी कर जब्त किए थे रुपएहजारीबाग. हजारीबाग सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल साहू के नाम से मटवारी स्थित होटल एके इंटरनेशनल में बुक दो कमरों से 22 लाख रुपए की बरामदगी मामले में पुलिस ने छह बिंदुओं पर सवाल किए। गोपाल साहू ने सभी सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि जब्त राशि उनकी है और व्हाइट मनी है। चुनाव आयोग को दिए ब्योरे में इस नकद राशि का भी उन्होंने जिक्र किया है। इसलिए बरामद किए गए 22 लाख रुपए पुलिस उन्हें लौटाए।तीन घंटे सर्च ऑपरेशन में दो कमरों से बरामद की थी राशिपूछताछ के दौरान उनके बड़े बेटे संदीप कुमार साहू भी मौजूद थे। रुपए के लेनदेन की सूचना मिलने के बाद 28 अप्रैल की रात 11.45 बजे आयकर विभाग ने पुलिस-प्रशासन की मदद से होटल एके इंटरनेशनल के चार कमरों में छापेमारी की थी। तीन घंटे सर्च ऑपरेशन में दाे कमरों से नकद राशि बरामद की गई थी।


Source: Dainik Bhaskar May 05, 2019 05:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */