लोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: फूट डालकर राज करना चाहते हैं पीएम मोदी: बीएसपी चीफ मायावती - bsp chief mayawati attacks on modi for accusing mahagathbandhan - News Summed Up

लोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: फूट डालकर राज करना चाहते हैं पीएम मोदी: बीएसपी चीफ मायावती - bsp chief mayawati attacks on modi for accusing mahagathbandhan


चुनाव हमेशा जीतने के लिए लड़ा जाता है, यह बात कई मायनों में सच है लेकिन देश में कुछ लोग ऐसे भी हुए हैं जो चुनावी दंगल में हारने के लिए ही खड़े होते हैं। इन्हें 'धरती पकड़' के नाम से जाना जाता है। इनमें से कोई मनोरंजन के लिए तो कोई राष्ट्रवाद की भावना फैलाने के उद्देश्य से मैदान में होता है। यहां जानिए प्रमुख पांच 'धरती पकड़' के बारे मेंबरेली के रहनेवाले थे। वार्ड पार्षद से लेकर राष्ट्रपति तक का चुनाव लड़ा। जवाहर लाल नेहरू ने विधानसभा टिकट देने की पेशकश की थी, लेकिन काका ने मना कर दिया। जमानत राशि जब्त होने पर वह कहते कि यह देश के फंड में उनका योगदान है।भागलपुर के रहनेवाले हैं। इन्होंने लगभग हर राज्य से चुनाव लड़ा हुआ। इसबार दिल्ली और पटना से लड़ रहे हैं। नामांकन में अपने साथ गधों को ले जाते थे। कहते कि यह दिखाता है कि नेता कैसे लोगों को मूर्ख बनाते हैं।तमिलनाडु का यह शख्स इलेक्शन किंग के नाम से मशहूर है। पद्मराजन अपने नाम गिनेस रेकॉर्ड दर्ज कराना चाहते हैं और वह भी सबसे ज्यादा चुनाव हारने वाले प्रत्याशी के तौर पर। इसबार धर्मपुरी सीट से चुनावी मैदान में।ओडिशा के रहनेवाले हैं। पीवी नरमिम्हा राव, बीजू पटनायक, नवीन पटनायक के खिलाफ लड़े चुनाव। इसबार सुबुधी ने बरहामपुर और अस्का सीट ने नामांकन भरा है।'अडिग' वारणसी के रहनेवाले हैं। यहीं से वह पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। भगवान राम की तरह ड्रेस पहनकर नामांकन करने पहुंचे थे।मायावती का आरोप, चुनावी फायदे के लिए पीएम मोदी कर रहे हैं अपनी जाति का इस्तेमालXयूपी की राजनीति इन दिनों दिग्गज राजनेताओं के बयानों से गरम होती जा रही है। मायावती के साथ 'बड़ा खेल' खेले जाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावे पर बीएसपी चीफ ने पलटवार किया है। माया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि मोदी अपनी चिंता करें, मेरी नहीं। रायबरेली और अमेठी में प्रत्याशी ना उतारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारा वोटर साइलेंट होता है और वह नेता का इशारा समझकर वोट करता है। रायबरेली और अमेठी में उनका कोर वोटर कांग्रेस के उम्मीदवारों को ही वोट करेगा, इसमें कोई दो राय नहीं है।बता दें कि लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रतापगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एसपी-बीएसपी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा था कि मायावती के साथ बहुत बड़ा खेल खेला जा रहा है। गठबंधन खतरे में है। अब मायावती ने कहा कि बीजेपी महागठबंधन को तोड़ना चाहती है, लेकिन हम एक हैं। महागठबंधन में कोई मनमुटाव नहीं है। बीजेपी लगातार फूट डालो राज करो की राजनीति कर रही है। 23 मई के रिजल्ट के बाद सरकार बदलने जा रही है। अगली सरकार और उसके पीएम की चिंता मोदी सरकार ऐंड कंपनी न करे तो ही बेहतर होगा।पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए मायावती ने कहा कि मोदी गठबंधन के कारण मुसीबत में हैं। हमारा गठबंधन भविष्य में भी जारी रहेगा। मोदी मोदी गठबंधन में दरार पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। बीएसपी चीफ ने कहा कि इस महीने 23 मई को सरकार गई और निरंकुश सरकार का अंत होगा। घुट-घुटकर जीने वाली देश की जनता अब खुली हवा में सांस लेगी। जनविरोधी सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी।कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ने पर मायावती ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। महागठबंधन ने कांग्रेस से कोई समझौता नहीं किया है। हमने कांग्रेस के लिए इसलिए सीट छोड़ी ताकि बीजेपी को कमजोर किया जा सके। कांग्रेस के दोनों सर्वोच्‍च नेता चुनाव जीत जाएं और वहीं उलझकर न रह जाएं।मायावती ने कहा कि हमारा वोटर साइलेंट होता है और वह नेता का इशारा समझकर वोट करता है। रायबरेली और अमेठी में उनका कोर वोटर कांग्रेस के उम्मीदवारों को ही वोट करेगा, इसमें कोई दो राय नहीं है।आपको बता दें कि पीएम मोदी ने शनिवार को प्रतापगढ़ में कहा था कि मायावती के साथ बहुत बड़ा खेल खेला जा रहा है। उन्होंने कहा था कि बीजेपी को हराने के लिए दो धुर विरोधी दल गले मिले। इनकी दोस्ती में तो अब दम नहीं दिख रहा है। यहां पर समाजवादी पार्टी ने बहन जी को ऐसा धोखा दिया है, जो उन्हें समझ में नहीं आ रहा है।


Source: Navbharat Times May 05, 2019 05:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */