खास बातें बच्चे ने राष्ट्रपति से की इच्छा मृत्यु की मांग 15 साल की उम्र में नहीं रही जिंदगी जीने की इच्छा प्रधानमंत्री कार्यालय ने मामले की जांच करने के लिए कहाभागलपुर में एक लड़के ने पारिवारिक कलह से तंग आकर इच्छा मृत्यु की मांग की है जिसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने जिला प्रशासन को मामले की जांच करने के लिए कहा है. भागलपुर जिले के कहलगांव थाना अंतर्गत महिषामुंडा गांव निवासी मनोज कुमार मित्रा के पुत्र कृष कुमार मित्रा (15) ने पारिवारिक कलह से तंग आकर करीब दो महीने पहले राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की मांग की थी. राष्ट्रपति को भेजे पत्र की प्रतिलिपि कृष ने प्रधानमंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री समेत आला अधिकारियों को भेजी है. मनोज और उनकी पत्नी के बीच लंबे अरसे से विवाद चल रहा है और दोनों अलग अलग रह रहे हैं. कृष के दादा संजय कुमार मित्रा, चाचा और अन्य परिजनों ने भी उसकी मां के बर्ताव को पूरी तरह अनुचित ठहराया है.
Source: NDTV July 17, 2019 02:26 UTC