131 Kg के इस शख्‍स ने घटाया 60 किलो वजन, लंच में भाकरी और डिनर में लेता था ये डायट - News Summed Up

131 Kg के इस शख्‍स ने घटाया 60 किलो वजन, लंच में भाकरी और डिनर में लेता था ये डायट


कैसे आया टर्निंग पॉइंट सचिन तेंदुलकर ने हमेशा मुझे इंस्पायर किया है। यह कहना ज्यादा सही रहेगा कि मैं उनकी पूजा करता हूं। मैं उनके मर्चेंडाइज से कपड़े खरीदना चाहता था लेकिन मुझे मेरी साइज के कपड़े नहीं मिले। XXXL भी मुझे फिट नहीं आ रहा था। मुझे बहुत दुख हुआ और शर्म भी आई। सचिन सोशल मीडिया पर एक कैम्पेन भी चलाते हैं, जहां वह लोगों से 'फिट रहो, हेल्दी रहो' कहते हैं। मैंने अपने FB हैंडल से उस इमेज को शेयर किया और नीचे कैप्शन लिखा, 'भगवन बोला फिट होनेका..तो होनेका..'। उसी समय मुझे कई हेल्थ प्रॉब्लम्स भी होने लगी थीं- घुटने की दिक्कत, हाइपरटेंशन, एसिड रीफ्लक्स, एलर्जिक ब्रोंकाइटिस और उन सबके लिए मुझे दवा दी गई थी। कई बार मेरी सांसें उखड़ जाती थीं और कुछ सीढ़ियां चढ़ने पर भी दर्द होने लगता था। मैं समझ गया था कि मैं इसे और इग्नोर नहीं कर सकता हूं। बस तभी से मेरी Weight Loss Story की शुरुआत हुई अब मैं 60 Kg कम करके 71 Kg का हूं और 50 मिनट में 10 किलो मीटिर तक दौड़ सकता हूं और बिना किसी सिंगल ब्रेक के 100Km तक साइकिल चला सकता हूं। Weight Loss Plan: इंटरनेट पर तेजी से खोजी जा रही है Golo Diet, वजन घटाने में बन गई है नंबर वनvऐसी है अमेय की डाइट ब्रेकफास्ट : 40 ग्राम ओट्स, 50 ग्राम नट्स, 5 ग्राम ऑलिव ऑयल और 75 ग्राम लहसुन/ टमाटर/ प्याज लंच : 80 ग्राम भाकरी, 300 ग्राम सब्जी, 200 ग्राम चिकन/ 125 ग्राम पनीर/ 50 ग्राम चंक्स/ 100 ग्राम मटन। डिनर : 150 ग्राम चावल, 6 अंडे का सफ़ेद वाला हिस्सा, 25 ग्राम मल्टीग्रेन आटा, 200 ग्राम दाल, सलाद/ स्प्राउट।वर्कआउट और फिटनेस सीक्रेट अपनी Weight Loss Story के तहत अमेय हफ़्ते में चार बार इंटेंस मसल ट्रेनिंग करते हैं। हफ़्ते में एक दफा एक इंटेंस कार्डियो एक्टिविटी, एक हफ़्ते में दो बार आसान कार्डियो एक्टिविटी। वह कहते हैं, भूख, मजबूती, पक्की सोच, यह सब आपके दिमाग की बात है। आपको सिर्फ़ अपने आप को पुश करना है। आपकी बॉडी अपने आप उसके हिसाब से एडजस्ट हो जाती है। Weight loss tips: 108 Kg के इस स्‍टूडेंट ने घटाया 40 किलो वजन, जानें अपनाई थी कौन-सी Secret Dietकैसे मिलता है मोटिवेशन मैं खुद को तीन महीने बाद का खुद के बेटर वर्जन होने का टारगेट देता हूं। आप अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटें और अनुशासन के साथ उसका पालन करें। यदि मुझे तीन महीने में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलता है तो अपने आप मुझे बूस्ट मिलता है। यदि नहीं मिलता तो वह मुझे फिर से आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करता है। मेरी Weight Loss Story में Fittr का बड़ा योगदान है, जो एक ऑनलाइन फिटनेस प्लेटफॉर्म है। वहां ट्रांसफॉर्मेशन कहानियां देखकर मेरा फोकस बना रहता है। इसके अलावा, क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर की वजह से मेरा फोकस कभी हटता नहीं।लाइफस्टाइल में क्या बदलाव किए मेरी Weight Loss Story का एक जरूरी हिस्सा मेरा खाना है। मैंने जंक फूड खाना बिल्कुल छोड़ दिया है। मैं हमेशा पौष्टिक डाइट ही लेता हूं ताकि अपनी कैलोरीज पर कंट्रोल कर सकूं। ढाई साल से मैंने फास्ट फूड, जंक फूड, पैक्ड फूड, बेकरी प्रोडक्ट, मीठा, बटर चिकन, रोटी, नान, परांठा, बेवरेज, डीप फ्राइड फूड वगैरह नहीं खाया है।


Source: Navbharat Times February 07, 2021 05:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */