एनटीपीसी की तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना में कार्य कर रहे 12 मजदूरों और कर्मचारियों ने मौत को मात देकर जिंदगी पर जीत हासिल की। हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के ये मजदूर और कर्मचारी साढ़े छह घंटे तक टनल में फंसे रहे। बाद में रेस्क्यू कर उन्हें टनल से बाहर निकाला।संवाद सूत्र, जोशीमठ। एनटीपीसी की 520 मेगावाट की तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना में कार्य कर रहे 12 मजदूरों और कर्मचारियों ने मौत को मात देकर जिंदगी पर जीत हासिल की। हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के ये मजदूर और कर्मचारी साढ़े छह घंटे तक टनल में फंसे रहे। बाद में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने रेस्क्यू कर उन्हें टनल से बाहर निकाला। इन सबका इलाज आइटीबीपी अस्पताल जोशीमठ में चल रहा है।गाना गाकर बढ़ाया साथियों का हौसलारविवार सुबह रोजाना की तरह तपोवन जल विद्युत परियोजना में मजदूर और कर्मचारी काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक सैलाब आ गया। परियोजना की टनल में 12 मजदूर व कर्मचारी भी कार्य कर रहे थे। ये मजदूर व कर्मचारी साढ़े छह घंटे तक टनल के अंदर ही जिंदगी और मौत के बीच जूझते रहे। टनल के अंदर काम कर रहे बिहार निवासी नरेंद्र कुमार गौतम का इलाज भी आइटीबीपी के जोशीमठ स्थित अस्पताल में चल रहा है।आपबीती सुनाते हुए गौतम बताते हैं, टनल के अंदर काम करने के दौरान उन्हें ‘बाहर निकलो, बाहर निकलो’ की आवाज आई। इसी दौरान टनल में पानी के साथ मलबा भी आ गया। देखते ही देखते टनल में तीन मीटर ऊंचाई तक पानी व मलबा भर गया। हमने टनल के ऊपर लगी सरिया पकड़कर खुद को बचाया। नरेंद्र बताते हैं, टनल के अंदर फंसे सभी लोग काफी डर गए थे। इसके बाद मैंने गाना गाकर उनका मनोबल बढ़ाया। जब आइटीबीपी जवानों ने हमें टनल से बाहर निकाला तब जाकर हमने राहत की सांस ली।भगवान बनकर आए आइटीबीपी के जवानवहीं टनल के अंदर से मौत को मात देकर निकलने वाले जोशीमठ के नृसिंह मंदिर निवासी राकेश भट्ट बताते हैं, वह टनल के अंदर काम कर रहे थे। धीरे-धीरे टनल में पानी बढ़ता गया और बाहर आने का रास्ता भी बंद हो गया। कुछ लोग टनल में काम में लगी मशीन के ऊपर चढ़ गए। एक कर्मचारी के पास मोबाइल था, उसकी टार्च भी टनल के अंदर सहारा बनी। वह आइटीबीपी के जवानों का शुक्रिया अदा करते हुए कहते हैं कि आइटीबीपी हमारे लिए भगवान से कम नहीं है।यह भी पढ़ें-चमोली में बाढ़ से ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट को नुकसान, यहां फंसे थे 16 लोगUttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करेंशॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran February 08, 2021 03:33 UTC