Farmer Protest का सपोर्ट करने पर मिया खलीफा को मिला भारतीय खाने का स्वाद, कहा- 'हर चीज की कीमत है, मेरे काम के लिए...' - News Summed Up

Farmer Protest का सपोर्ट करने पर मिया खलीफा को मिला भारतीय खाने का स्वाद, कहा- 'हर चीज की कीमत है, मेरे काम के लिए...'


Farmer Protest का सपोर्ट करने पर मिया खलीफा को मिला भारतीय खाने का स्वाद, कहा- 'हर चीज की कीमत है, मेरे काम के लिए...'किसान आंदोलन की गूंज अब भारत के अलावा कई मुल्कों में सुनने को मिल रही है। दुनियाभर की कई बड़ी हस्तियों ने किसानों के आंदोलन का समर्थन किया है। हालांकि इन हस्तियों को भारत के आंतरिक मामले में दखल देने पर आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है।नई दिल्ली, जेएनएन । किसान आंदोलन की गूंज अब केवल भारत में ही नहीं बल्कि कई मुल्कों में सुनने को मिल रही है। दुनियाभर की कई बड़ी हस्तियों ने किसानों के आंदोलन का समर्थन किया है। हालांकि इन हस्तियों को भारत के आंतरिक मामले में दखल देने पर आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है। किसानों का समर्थन करने वालों में पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा भी हैं।बीते दिनों मिया खलीफा ने सोशल मीडिया पर किसान आंदोलन की तस्वीर साझा करते हुए किसानों का समर्थन किया है। इसके बाद वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब एक बार फिर से मिया खलीफा ने किसानों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।इस वीडियो में मिया खलीफा भारतीय खाने का लुत्फ उठाती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही वह इस वीडियो में किसानों के समर्थन की बात भी कर रही है। वीडियो में मिया खलीफा कहती हैं कि सोशल मीडिया पर इंसानियत के लिए चलाए जाने वाले अभिनय की वजह से उन्हें यह भारतीय खाना खाने को मिला है। उन्हें यह खाना कनाडा की मशहूर लेखिका रुपी कौर और कनाडा के सिख सांसद जगमीत सिंह ने भेजा है।वीडियो में मिया खलीफा कहती हैं, 'बहुत अच्छा लगता है जब आप कड़ी मेहनत करते हैं और उस मेहनत की बदौलत आप कुछ कमाते हैं। जैसे कि मैंने आज यह बहुत ही लजीज डिनर कमाया है। यह इंसानियत के तौर पर सोशल मीडिया पर चलाए जाने वाले कैंपेन की वजह से मुझे मिला है। हर चीज की कीमत होती है। मेरे काम के लिए मुझे समोसा और यह सब मिला है।'Thank you @rupikaur_ for this beautifully harvested feast, and thank you @theJagmeetSingh for the Gulab!!! I’m always worried I’ll get too full for dessert, so I eat it during a meal. You know what they say, one Gulab a day keeps the fascism away! #FarmersProtests pic.twitter.com/22DUz2IPFQ — Mia K. (@miakhalifa) February 7, 2021वीडियो में मिया खलीफा ने फिर से आंदोलन कर रहे किसानों का भी जिक्र किया है। इस वीडियो के साथ पूर्व एडल्ट स्टार ने खास ट्वीट भी लिखा है। इस ट्वीट में उन्होंने भारतीय खाने के लिए रुपी कौर और जगमीत सिंह का शुक्रिया अदा किया है। मिया खलीफा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'धन्यवाद रुपी कौर, इस खूबसूरत दावत के लिए, धन्यवाद जगमीत सिंह, गुलाब (गुलाब जामुन) के लिए। मैं इसे खाने के साथ ही खाऊंगी। आपको पता है कि वे क्या कहते हैं, एक गुलाब रोजाना फासीवाद को दूर रखता है। #FarmersProtests।'Shoutout to the farmers 👩🏽‍🌾 pic.twitter.com/0w95qVjUL1 — Mia K. (@miakhalifa) February 7, 2021सोशल मीडिया पर मिया खलीफा का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। भारतीय फैंस भी मिया खलीफा के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। इस आंदोलन को दो महीने से ज्यादा हो गए हैं।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran February 08, 2021 03:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */