100 CCTV फुटेज से लूट का खुलासा: जमानत पर जेल से बाहर आए हरियाणा के बदमाशों ने जयपुर में की लूटपाट, किराए से कमरा लेकर की दोस्त के साथ रैकी - News Summed Up

100 CCTV फुटेज से लूट का खुलासा: जमानत पर जेल से बाहर आए हरियाणा के बदमाशों ने जयपुर में की लूटपाट, किराए से कमरा लेकर की दोस्त के साथ रैकी


Hindi NewsLocalRajasthanJaipurHaryana Robbers Came Out Of Jail On Bail, Then Robbery In Medical Pharmacy In Murlipura Jaipur, Three Arrested By Police100 CCTV फुटेज से लूट का खुलासा: जमानत पर जेल से बाहर आए हरियाणा के बदमाशों ने जयपुर में की लूटपाट, किराए से कमरा लेकर की दोस्त के साथ रैकीजयपुर 2 दिन पहलेकॉपी लिंकमुरलीपुरा में अपोलो फार्मेसी पर लूटपाट करने वाले तीन अंतरराज्यीय बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैजयपुर में अपोलो फार्मेसी पर हुई लूट का खुलासा करते हुए वारदात में शामिल अंतरराज्यीय गैंग के 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुरलीपुरा पुलिस ने 25 अक्टूबर को रात 11 बजे हुई लूट की वारदात को सुलझाने के लिए 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग खंगाली। तब बदमाशों की पहचान हुई। बदमाशों के कब्जे से 1 देशी कट्‌टा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त 2 बाइक बरामद की है।डीसीपी (वेस्ट) ऋचा तोमर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुकेश कुमार उर्फ मुक्की (24) निवासी हनुमानगढ़ जंक्शन हाल हरमाड़ा जयपुर है। जबकि दूसरा आरोपी इकबाल खान उर्फ फैजल (19) निवासी जेपी कॉलोनी, विद्याधर नगर हाल हरमाड़ा है। जबकि तीसरा आरोपी अजय कुमार (26) निवासी लुहारू, भिवानी हरियाणा है। इन बदमाशों ने 24 अक्टूबर को केडिया पैलेस के पास अपोलो फार्मेसी के ऑफिस में घुसकर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। हथियारों दिखाकर डराया धमकाया। उनसके तीन मोबाइल फोन और आईडी व नकदी लूटकर भाग निकले। वारदात के बाद मुरलीपुरा थानाप्रभारी देवेंद्र जाखड़ और डीएसटी प्रभारी जितेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में गठित टीम ने डोर टू डोर सर्वे किया। इसके अलावा आसपास के इलाके में लगे 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाली। तब बदमाशों का हुलिया नजर आया। इसके आधार पर रूट मैप बनाकर बदमाशों को धरदबोचा।जेल में सलाखों के पीछे एक-दूसरे के संपर्क में आए थेएडिशनल डीसीपी रामसिंह शेखावत ने बताया कि गिरफ्तार मुकेश कुमार उर्फ मुक्की हत्या के मामले में भिवानी जेल में बंद था। वहीं, मुकेश की पहचान अजय कुमार वाल्मिकी लोहारू से हुई थी। अजय भी लूट व डकैती के केस में भिवानी जेल में बंद था। ये दोनों बदमाश एक महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आए थे। पैसों की तंगी होने पर लूट की बड़ी वारदात की साजिश रची।इसके लिए जयपुर में अपने साथी फैजल खान से संपर्क किया। उसकी मदद से हरमाड़ा में किराए का मकान लेकर रहने लगे। तब बदमाशों ने बाइक से विद्याधर नगर, विश्वकर्मा, हरमाड़ा और मुरलीपुरा इलाके में रुपयों का कलेक्शन करने वाले कर्मचारियों की रैकी की। इसी बीच 25 अक्टूबर को रात को अपोलो फार्मेसी में लूट की वारदात को अंजाम दिया। लेकिन बड़ी रकम लूटकर नहीं भाग सके।


Source: Dainik Bhaskar November 11, 2021 03:38 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */