खास बातें भोपाल में 10 साल के मयंक ने लिया मां के अंगदान का फैसला सात साल पहले पिता का साया उठ चुका है मयंक के इस फैसले का पूरा परिवार भीगी आंखों से स्वागत कर रहामध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 10 साल की उम्र में मयंक छवानी ने अपनी घायल मां के सभी अंगों को दान करने का फैसला किया. लालघाटी हलालपुर में रहने वाले 10 साल के मयंक के पिता भीषम छावानी का साया सात साल पहले 8 जनवरी 2013 को उठ चुका है. हमीदिया अस्पताल में मयंक की मां दिशा के सभी अंगों को निकालकर अलग-अलग लोगों में ट्रांसप्लांट किया जाएगा. शनिवार की शाम को मयंक की मां दिशा का अंतिम संस्कार भी होगा. अब पूरा परिवार पहले चाची का अंतिम संस्कार करेगा और अंग दान के बाद परिवार की बहू दिशा का अंतिम संस्कार होगा.
Source: NDTV January 25, 2020 09:33 UTC