Hindi NewsLocalJharkhandRanchiJharkhand News Update; Five Major Changes From First January If You Leave The Car Without Fastag, You Will Have To Pay Double Charge, UPI Payment Will Also Increase TaxAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप1 जनवरी से बदल जाएंगे ये 5 नियम: गाड़ी में बिना फास्टैग के निकले तो देना होगा दोगुना चार्ज, UPI पेमेंट पर भी बढ़ेगा टैक्सरांची 16 घंटे पहलेकॉपी लिंकअभी टोल प्लाजा पर 80 परसेंट लाइनों को फास्टैग और 20 परसेंट लाइनों को कैश में इस्तेमाल किया जा रहा है। (फाइल)नया नियम लागू होने के बाद टैक्सपेयर्स को केवल 8 रिटर्न भरने होंगेशुक्रवार से महीना और साल के साथ रोजमर्रा के जीवन से जुड़े कुछ जरूरी नियम भी बदल जाएंगे। सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत अब गाड़ियों में फास्टैग लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही गूगल पे से लेनदेन भी महंगा हो सकता है। इसके अलावा चेक से पेमेंट के नियम में भी सरकार बदलाव कर रही है।फास्टैग लगवाना होगा अनिवार्य1 जनवरी 2021 से सभी चार पहिया वाहनों पर फास्टैग (FASTag) लगाना अनिवार्य कर दिया है। बिना फास्टैग के नेशनल हाईवे टोल पार करने वाले चालकों को दोगुना चार्ज देना होगा। फिलहाल सभी टोल प्लाजा पर 80 परसेंट लाइनों को फास्टैग और 20 परसेंट लाइनों को कैश में इस्तेमाल किया जा रहा है।छोटे कारोबारियों को हर महीने GST रिटर्न दाखिल करने की जरूरत नहींछोटे कारोबारियों को सरल, त्रैमासिक गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) रिटर्न फाइलिंग सुविधा मिलेगी। नए नियम के तहत जिन कारोबारियों का टर्नओवर 5 करोड़ रुपए से कम है, उन्हें हर महीने रिटर्न दाखिल करने की जरूरत नहीं होगी। नया नियम लागू होने के बाद टैक्सपेयर्स को केवल 8 रिटर्न भरने होंगे। इनमें 4 GSTR 3B और 4 GSTR 1 रिटर्न भरना होगा।लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने के लिए लगाना होगा जीरोअगर आप 1 जनवरी के बाद लैंडलाइन से किसी भी मोबाइल नंबर पर फोन लगाते हैं तो उसके लिए आपको 0 का इस्तेमाल करना होगा। बिना जीरो लगाए आपका कॉल नहीं लगेगा।UPI पेमेंट पर देना पड़ सकता है अधिक चार्ज1 जनवरी से अमेजन पे, गूगल पे और फोन पे से से लेन-देन करने पर अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है। दरअसल NPCI ने 1 जनवरी से थर्ड पार्टी ऐप प्रोवाइडर्स की ओर से चलाई जाने वाली UPI पेमेंट सर्विस (UPI Payment) पर अतिरिक्त चार्ज लगाने का निर्णय लिया है। NPCI ने नये साल पर थर्ड पार्टी ऐप के ऊपर 30 फीसदी का कैप लगा दिया है। हालांकि यह चार्ज पेटीएम को नहीं देना पड़ेगा।चेक से पेमेंट का नियम बदल जाएगाजनवरी, 2021 से चेक पेमेंट से जुड़े नियम बदल जाएंगे। इसके तहत 50,000 रुपए से अधिक भुगतान वाले चेक के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम (सकारात्मक भुगतान व्यवस्था) लागू होगी। पॉजिटिव पे सिस्टम एक ऑटोमेटिक टूल है जो चेक के जरिये धोखाधड़ी करने पर लगाम लगाएगा। इसके तहत जो व्यक्ति चेक जारी करेगा, उन्हें इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से चेक की तारीख, लाभार्थी का नाम, प्राप्तकर्ता और पेमेंट की रकम के बारे में दोबारा जानकारी देनी होगी।
Source: Dainik Bhaskar December 31, 2020 07:07 UTC