Yearly Horoscope 2021 वार्षिक राशिफल 2021 : ज्योतिष के आइने में सद्गुरु से जानें कैसा रहेगा आपके लिए नववर्ष - News Summed Up

Yearly Horoscope 2021 वार्षिक राशिफल 2021 : ज्योतिष के आइने में सद्गुरु से जानें कैसा रहेगा आपके लिए नववर्ष


13 /13 मीन राशि : बढ़ता व्यय बेचैन करेगावर्षारंभ पर बृहस्पति मकर राशि में ध्यान लगाएंगे और मीन राशि के लोग मुसकुराएंगे। लौह पाद का एकादश गुरु जेब को ऊष्मा प्रदान करेगा। 5 अप्रैल को जब बृहस्पति कुंभ में जाएंगे, हीरे की तरह तराशेंगे और चमकाएंगे। लौह चरण का द्वादश गुरु करियर में हानि और क्लेश का बीजारोपण करेगा। 16 सितंबर गुरु अपनी टेढ़ी चाल से मकर में जाएंगे और सताएंगे। लौह पाद का एकादश गुरु तनाव दोगुना देगा और लाभ उम्मीद से आधा। शनि, मकर में हैं। रजतपाद का एकादश शनि करियर में लाभ कराएगा, प्रतिष्ठा दिलाएगा। रुके काम बनने से खुशी होगी। विदेश से अच्छी खबर आएगी। राहु वृष व केतु वृश्चिक में रह कर सफलता का सूत्रपात करेंगे और आनंद की वजह बनेंगे। विधाता का संकेत है कि स्वर्ण पाद का तीसरा राहु और नवां केतु जीवन में फूल खिलाएगा और नई उम्मीद जगाएगा। वक्त ठंडी हवा की बयार सा आ रहा है और आपके लिए नवीन संभावनाओं व उम्मीदों का जखीरा ला रहा है। करियर में प्रतिष्ठा नए सोपान चढ़ेगी। बौद्धिक क्षमता की धार बढ़ेगी। मान-सम्मान को पंख लगेंगे। घर के बाहर पूछ बढ़ेगी। आभामंडल का विस्तार होगा। बढ़ता व्यय बेचैन करेगा। रिश्तों पर भी फर्क पड़ेगा। आपकी काबिलियत सबको नजर आएगी। कामेच्छा के घोड़ों पर काबू पाना होगा। अनावश्यक झुंझलाहट डंक मारेगी। किसी मामूली विवाद से ह्रदय को ठेस लगेगी। जनवरी में मन उदास न रहेगा। परदेस से कोई बढ़िया समाचार हौसले की चादर में बेल-बूटे गढ़ेगा।


Source: Navbharat Times December 31, 2020 07:06 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */