Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurBusinessmen From Gujarat Crashed Into Tree, Three Killed, Three Injured In An Attempt To Save The DogAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपहादसे में गुजरात के कारोबारियों की मौत: जालोर में कुत्ते को बचाने में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 की मौके पर मौत, 3 घायलजोधपुर 20 घंटे पहलेकॉपी लिंकजालोर में पेड़ से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार। कार की रफ्तार बहुत तेज थी। इस कारण ड्राइवर संभाल नहीं पाया।जालोर जिले के धानपुरा गांव की सरहद में हुआ हादसागुजरात से जालोर आ रही एक कार शनिवार सुबह धानपुर गांव की सरहद में सड़क पर आए एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में तीन व्यवसायियों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। तीनों मृतक जोधपुर, बाड़मेर व डीसा मूल निवासी थे।जालोर में कुत्ते को बचाने के विफल प्रयास में व्यवसायियों की कार पेड़ से टकरा गई।गुजरात में व्यवसाय करने वाले जोधपुर के राकेश धारीवाल, बाड़मेर के विमल बोथरा और डीसा निवासी भरतभाई कोठारी अपने दो अन्य दोस्तों अरविंद व पूरा भाई के साथ जालोर के समीप एक मंदिर में दर्शन करने आ रहे थे। सुबह करीब 11 बजे जालोर से 10 किलोमीटर पहले धानपुरा गांव की सरहद में सड़क पर एकाएक एक कुत्ता सामने आ गया। चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहा।कार की रफ्तार अधिक होने के कारण वह नियंत्रण खो बैठा और कार तेज रफ्तार के साथ सड़क से नीचे उतर कर एक पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराते ही कार के परखच्चे हो गए। इस हादसे में राकेश धारीवाल, विमल बोथरा व भरतभाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच राहत कार्य शुरू किया और सभी को कार से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। जबकि अरविंद व पूरा भाई के साथ चालक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अरविंद व पूरा भाई को इलाज के लिए डीसा ले जाया गया। वहीं चालक का जालोर में इलाज चल रहा है।
Source: Dainik Bhaskar December 26, 2020 09:03 UTC