Hindi NewsBusinessIndia China Economy Update | India Will Become World's Fifth Largest Economy By 2025Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपमजबूत होती इकोनॉमी: भारत 2025 में पांचवीं और 2030 में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा, UK को पछाड़ देंगेभारत 2025 तक विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनेगा। फिलहाल यह छठे नंबर पर है। 2025 में यह UK को पीछे छोड़ देगा। जबकि 2030 में यह तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनेगा। एक थिंक टैंक ने ये जानकारी दी है।2019 में UK को पीछे छोड़ा था2019 में UK को पीछे छोड़कर भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना था, पर 2020 में यह छठे नंबर पर आ गया। UK इस रैंकिंग में 2024 तक बना रहेगा। कोरोना का ज्यादा असर और डॉलर की तुलना में रुपए के कमजोर होने से भारत छठे नंबर पर पहुंच गया। सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (CEBR) ने अपनी सालाना रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।ज्यादा डेवलप इकोनॉमी होगीCEBR का अनुमान है कि भारतीय अर्थव्यवस्था ज्यादा विकसित इकोनॉमी होगी। 2025 में इसकी सालाना वृद्धि दर 5.8% की होगी। इसी ग्रोथ की वजह से भारत 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनेगा। यहां तक पहुंचने के लिए भारत UK, जर्मनी और जापान को पीछे छोड़ देगा। UK के इस थिंक टैंक के मुताबिक, चीन 2028 तक अमेरिका को पीछे छोड़ देगा। इसी के साथ चीन दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा।जापान तीसरे नंबर पर रहेगाडॉलर टर्म के मामले में जापान अभी तीसरे नंबर पर बना रहेगा। हालांकि 2030 में यह खिसक कर पांचवें नंबर पर जा सकता है। थिंक टैंक ने कहा कि भारत की इकोनॉमी कोरोना की वजह से काफी प्रभावित हुई है। देश की अर्थव्यवस्था की विकास दर 2019 में 10 साल के निचले स्तर पर पहुंच गई थी। उस समय विकास दर 4.2% थी। 2018 में यह 6.1% और 2016 में 8.3% थी।ग्रोथ रेट में कमी की वजह बैंकिंग सिस्टम में तनाव, सुधारों को लागू करना और ग्लोबल ट्रेड में धीमी गति रही है। कोरोना की वजह से अब तक भारत में 1.40 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद यह किसी भी देश में अब तक की ज्यादा अधिक मौत है।अर्थव्यवस्था में 7.5% की गिरावटदेश की अर्थव्यवस्था में दूसरी तिमाही में 7.5% की गिरावट आई थी, जबकि पहली तिमाही में 23.9% की गिरावट थी। यह इसलिए क्योंकि कोरोना की वजह से आर्थिक गतिविधियां बंद थीं। भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण कृषि सेक्टर है, जिसमें रिकवरी दिखी है और दूसरी तिमाही में इसमें बढ़त रही है। सरकार ने कोरोना के समय करीबन 29 लाख करोड़ रुपए के राहत पैकेज की भी घोषणा की, जिसका थोड़ा-बहुत पॉजिटिव असर देखा गया।
Source: Dainik Bhaskar December 26, 2020 09:00 UTC