नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए 30 ग्रामों को लेकर कोई फिक्रमंद नहीं प्रशासन को है डी-नोटिफिकेशन का इंतजार शासन को भेजा है प्रस्ताव।जागरण संवाददाता, हाथरस : हाथरस नगर पालिका की सीमा विस्तार को लेकर दिसंबर तक डी-नोटिफिकेशन की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल ग्रामों के विकास को लेकर न तो अफसर फिक्रमंद हैं और न ही वे ग्रामों की तरफ झांकने जा रहे हैं।हाथरस नगर पालिका क्षेत्र में 30 ग्राम सभाओं के क्षेत्र पूरे व आंशिक तौर पर जुड़ गए हैं। शासन ने जो अधिसूचना जारी की है, उसमें विस्तृत रूप से इसका उल्लेख किया गया है कि नगर पालिका की सीमा विस्तार में किस-किस ग्राम सभा क्षेत्र के कितने-कितने हिस्से को शामिल किया गया है। शहरी क्षेत्र में मुरसान रोड स्थित कलक्ट्रेट भी शामिल हो गया है।इन ग्राम सभाओं को पूर्णत: अथवा आंशिक रूप से किया गया है जिसमें वाद नगला अठवरिया, परताप, जोगिया, रमनपुर, गढ़ी खंदारी, गढ़ी तमना, लहरा, दयानतपुर, नगला उम्मेद, चितापुर, सोखना, दादनपुर-ढकपुरा, हाथरस देहात, तरफरा, अहियापुर, कलवारी, मीतई, कुंवरपुर, गिजरौली, नहरोई, खोंडा हजारी, बालापट्टी शेख जाफर, गढ़ी मधु, हतीसा भगवंतपुर, नगला नंदू, नगला गजुआ, गोपालपुर, दर्शना, दयालपुर, ककरावली शामिल हैं। वर्जननगर पालिका क्षेत्र में शामिल होने वाले ग्रामों में विकास कार्य नहीं कराया जा रहा है, क्योंकि जल्द ही इन ग्रामों का शासन से डी-नोटिफिकेशन होने वाला है। तब नगर पालिका अपने खर्च से ग्रामों में विकास कार्य कराएगी।-बनवारी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, हाथरस। 15 दिन बाद ही दो ने दिया इस्तीफासंसू, सादाबाद : एक पखवाड़े पहले दी बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी बनी थी मगर दो पदाधिकारियों ने अध्यक्ष व सचिव को अपना इस्तीफा सौंप दिया। दी बार एसोसिएशन सादाबाद के सहसचिव प्रथम विवेक कुमार व कनिष्ठ उपाध्यक्ष भानुदत्त राजोरिया ने इस्तीफा देते हुए आरोप लगाया है कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सचिव बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश व बार काउंसिल ऑफ इंडिया के मॉडल बायलॉज को ताकपर रखकर मनमानी कर रहे हैं। अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने आरोप निराधार बताए हैं। इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran November 17, 2020 22:28 UTC