Dainik Bhaskar May 11, 2019, 11:35 AM ISTयूटिलिटी डेस्क. राजाभोज एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए इंडिगो की नई फ्लाइट शुक्रवार से शुरू हो गई है। इंडिगो ने भोपाल-दिल्ली रूट पर 222 सीट की एयरबस एक्टिव की है। इसमें पहले दिन दिल्ली से 186 यात्री भोपाल पहुंचे। वहीं भोपाल से दिल्ली के लिए 184 यात्रियों ने हवाईयात्रा की। दिल्ली से फ्लाइट 6ई 2022 शाम 5.41 पर टेकऑफ हुई और भोपाल में शाम 7.03 पर लैंड हुई। वहीं, राजाभोज एयरपोर्ट से फ्लाइट 6ई 2023 शाम 7.33 पर टेकऑफ हुई और दिल्ली में रात 8.56 पर लैंड हुई। इस फ्लाइट के साथ दिल्ली के लिए पांच विकल्प उपलब्ध हो गए हैं।6 विकल्प उपलब्ध हो जाएंगे
Source: Dainik Bhaskar May 11, 2019 05:46 UTC