कांग्रेस की टिकट पर दूसरी बार विधायक बने रमनजीत सिंह सिक्की करीब दो वर्ष से हलके में गैर-हाजिर है।धर्मबीर सिंह मल्हार, खडूर साहिब : कांग्रेस की टिकट पर दूसरी बार विधायक बने रमनजीत सिंह सिक्की करीब दो वर्ष से हलके में गैर-हाजिर है। कांग्रेस के वर्करों में निराशा का आलम है। सिक्की ने हलके में जल्द लौट आने का कई बार भरोसा दिया, लेकिन यह भरोसा सच्चा साबित नहीं हुआ। विधायक द्वारा अपने करीबी को हलके की बागडोर सौंपे जाने से कांग्रेस खेमे में लगातार फूट बढ़ रही है।विधानसभा हलका खडूर साहिब से दूसरी बार विधायक बने रमनजीत सिंह सिक्की हलके से लगातार गैर-हाजिर रहे हैं। 2017 में गोइंदवाल साहिब में जब गैंगवार में पांच लोगों की मौत हुई थी, उस समय भी सिक्की दिखाई नहीं दिए। अपने कारोबार में व्यस्त रहने वाले विधायक सिक्की ने अपने करीबी को हलके की प्रशासनिक बागडोर सौंपी है। इस करीबी द्वारा शराब के ठेके भी चलाए जा रहे हैं। इस कारण कांग्रेस पार्टी से संबंधित लीडरशिप सिक्की से नाराज हो रही है, क्योंकि कोई भी प्रशासनिक अधिकारी लीडरशिप की सुनने के लिए तैयार नहीं। जहरीली शराब से क्षेत्र में जब 100 के करीब लोगों की मौत हुई तो मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह सात अगस्त को तरनतारन पहुंचे थे। उस समय कैप्टन के साथ सिक्की जरूर नजर आए। लगातार दो दिन हलके में रहने के बाद वे दोबारा राज्य से बाहर चले गए। सिक्की की गैर-हाजिरी कारण कांग्रेसी खेमे में इस लिए निराशा पाई जा रही है, क्योंकि कोई भी प्रशासनिक अधिकारी वर्करों की सुनवाई नहीं करता। केवल एक व्यक्ति की हलके की प्रशासनिक बागडोर को संभाले बैठा है।विधायक का क्षेत्र में होना जरूरी : बिट्टपंजाब कांग्रेस के सचिव भूपिंदर सिंह बिट्टू कहते हैं कि हाईकमान को चाहिए कि खडूर साहिब हलके के वर्करों की सुध ली जाए, क्योंकि हलका विधायक की गैर-हाजिरी के कारण विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं। विधायक का क्षेत्र में होना जरूरी होता है। बिट्टू कहते हैं कि बतौर कांग्रेसी मैं अपनी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से निभा रहा हूं।घसीटपुरा कर सकते हैं सियासी धमाकाविधायक सिक्की के करीबी मंजीत सिंह घसीटपुरा ने 26 अगस्त को कांग्रेस पार्टी की प्रथम सदस्यता से त्याग-पत्र दे दिया था। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके घसीटपुरा को मनाने लिए सिक्की ने अपने चहेते उनके द्वार पर तो भेजे, परंतु खुद सीधा संपर्क घसीटपुरा से नहीं बनाया। इस कारण घसीटपुरा कांग्रेस से दूरी बनाकर खडूर साहिब की सियासत में सियासी धमाका करने की ताक में है।क्षेत्र को पूरी तरह से समर्पित हूं : सिक्कीविधायक रमनजीत सिंह सिक्की का कहना है कि निजी कार्य कारण मैं खडूर साहिब से बाहर जरूर रहा हूं, लेकिन कांग्रेसी लीडरशिप और वर्करों से लेकर हलके के प्रत्येक व्यक्ति के साथ मेरा सीधा संपर्क रहता है। सिक्की ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी में किसी भी प्रकार की निराशा नहीं है। क्षेत्र में विकास कार्य में किसी प्रकार की कोई कमी आने दी जा रही।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran December 27, 2020 14:06 UTC