शासन की योजनाओं का लाभ जनता को मिले: देवेन्द्र - News Summed Up

शासन की योजनाओं का लाभ जनता को मिले: देवेन्द्र


रामपुर मनिहारान विधानसभा के भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने कहा शासन की प्रत्येक योजना का लाभ जनता को मिले इसके लिए प्रशासन पूरी तरह प्रयासरत रहे।सहारनपुर, जेएनएन। रामपुर मनिहारान विधानसभा के भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने कहा शासन की प्रत्येक योजना का लाभ जनता को मिले इसके लिए प्रशासन पूरी तरह प्रयासरत रहे।रविवार को तहसील प्रांगण में शासन की योजना के अंतर्गत कंबल वितरण कार्यक्रम में भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनता के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और कहा जनता को केंद्र व प्रदेश सरकार की चलाई जा रही योजनाओं को लाभ मिले इसके लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर है।एसडीएम देवेंद्र कुमार पांडे व तहसीलदार नितिन राजपूत ने शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष विनोद पवार, नगर अध्यक्ष प्रवीण सैनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ऋषि पाल सिंह, नृपेंद्र सिंह, सभासद अरविद धीमान, सत्यपाल पेशकार, ऋषि पाल घाटेड़ा, टिकू पंडित ने भी कार्यक्रम में विचार रखे। कार्यक्रम में ढाई सौ लोगों को कम्बल वितरित किए। संचालन मेघराज सिंह पंवार ने किया।विधायक ने फीता काटकर किया पंचायत भवन का लोकार्पणजड़ौदापांडा: क्षेत्र के गांव कातला में 17 लाख रुपये की लागत से बने पंचायत भवन का क्षेत्रीय विधायक ने फीता काटकर शुभारंभ किया है। इस दौरान एकत्र हुए दर्जनों गांव के लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।शनिवार को थाना क्षेत्र के गांव कातला में करीब 17 लाख की लागत से बने पंचायत भवन का फीता काटकर लोकार्पण करते हुए क्षेत्रीय विधायक कीरत सिह ने कहा कि प्रदेश में विकास की गंगा बहा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी ग्राम पंचायतों की तस्वीर बदलने के लिए दिल खोलकर पैसा दिया है। भाजपा सरकार सबका विकास सबका साथ पर काम कर रही है। सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानून किसानों के हित में है। बनाए गए कृषि कानूनों के तहत किसान अपनी फसल अच्छे दामों में कही भी बेच सकता है। कृषि कानूनों को लेकर कुछ लोगों द्वारा किसानों में भ्रम फैलाया जा रहा है। लोकार्पण के दौरान क्षेत्र से आए लोगों ने विधायक किरत सिंह का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान ग्राम प्रधान विजयंत राणा, समाज सेवी जवाहर सिहं, नरेश कुमार, मोरा प्रधान विनोद कुमार, बागेश शर्मा, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran December 27, 2020 14:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */