अब हर 15 दिनों पर तेल की कीमत का रिव्यू किया जाएगा. सीबीआईसी के चेयरमैन विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि तेल कम्पनियों का घाटा भी कम हो सके और ग्राहकों के लिए दाम भी नहीं बढ़ाना पड़े, इसलिए एक्साइज ड्यूटी घटाया गया है. वहीं पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि कच्चे तेल की कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता पर्याप्त है. सुजाता शर्मा ने बचाया कि अफवाहों, जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है.
Source: NDTV March 27, 2026 12:52 UTC