भास्कर न्यूज, पुणे। शहर के गणेश पेठ इलाके में एक प्रॉपर्टी डील के नाम पर 60 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। खडक पुलिस स्टेशन में अम्मार डेवलपर्स एंड बिल्डर्स के मालिक हुसैन अहमद पठान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।शिकायतकर्ता अश्विनी दिलीप सारंडा (31) ने बताया कि आरोपी ने अमन प्लाजा प्रोजेक्ट में 600 वर्गफुट का फ्लैट और 190 वर्गफुट का गोदाम बेचने का वादा किया था। आरोपी ने फ्लैट के लिए करीब 38.40 लाख रुपये और गोदाम के लिए 21.85 लाख रुपये सहित अन्य शुल्क लेकर कुल 60 लाख रुपये से अधिक की राशि वसूल की।सारंडा ने बताया कि वर्ष 2016 में नोटरी और पंजीकृत एग्रीमेंट भी किया गया था। 30 जून 2024 तक पूरी रकम चुका देने के बावजूद आरोपी ने न तो संपत्ति का कब्जा दिया और न ही सेल डीड निष्पादित किया। आरोपी लगातार संपर्क से बचता रहा और समझौते की शर्तों का पालन नहीं किया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक धमकी के आरोप शामिल हैं।
Source: Dainik Bhaskar March 27, 2026 12:41 UTC