हरियाणा / जनता के साथ नेताओं ने भी लाइन में लगकर किया मतदान, तस्वीरों में देखें चुनावी रंग - News Summed Up

हरियाणा / जनता के साथ नेताओं ने भी लाइन में लगकर किया मतदान, तस्वीरों में देखें चुनावी रंग


हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए 1169 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैंDainik Bhaskar Oct 21, 2019, 07:24 PM ISTपानीपत. सोमवार को हरियाणा की 90 सीटों पर मतदान हुआ। नेताओं से लेकर आम जनता तक ने लाइन में लगकर मतदान किया। सुबह ही मतदान केंद्र के बाहर लोग जुटना शुरू हो गए। हालांकि बदले मौसम की वजह से सुबह मतदान की गति धीमी थी। लेकिन, करीब 2 घंटे के बाद लोग जुटना शुरू हो गए। मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी लाइनें लग गई। राज्य में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच माना जा रहा है।चुनावी मैदान में 1169 प्रत्याशीहरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए 1169 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यह पिछली बार से 182 कम हैं। 2014 में 1351 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। भाजपा, कांग्रेस ने सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के 89 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं इनेलो, अकाली दल के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है।


Source: Dainik Bhaskar October 21, 2019 10:31 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...