हरियाणा / अमित शाह बोले- चुनाव के बाद राहुल की मां को भी पता नहीं होता, बेटुआ कहां चला गया - News Summed Up

हरियाणा / अमित शाह बोले- चुनाव के बाद राहुल की मां को भी पता नहीं होता, बेटुआ कहां चला गया


Dainik Bhaskar May 05, 2019, 03:09 PM ISTशाह ने इनेलो और कांग्रेस पर निशाना साधा, कहा- मोदी जैसे नेता की 70 साल से राह देख रहा देशकश्मीर को भारत से अलग नहीं होने देंगे, चाहे शरीर में खून का एक भी कतरा न रहेपानीपत/सोनीपत. भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में आयोजित रैलियों में शामिल होने हरियाणा पहुंचे पार्टी चीफ अमित शाह ने रविवार को विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सिर्फ चुनाव के वक्त राहुल बाबा, उनके परिवार और पार्टी को गरीब याद आते हैं। फिर छुटि्टयां काटने राहुल बाबा विदेश निकल जाते हैं। मां को भी नहीं पता होता कि बेटुआ चला कहां गया। शाह ने सबसे पहले सोनीपत में पार्टी उम्मीदवार रमेश कौशिक के पक्ष में आयोजित रैली को संबोधित किया। इसके बाद वह पानीपत में संजय भाटिया के लिए रैली में शामिल हुए। फिर वह यमुनानगर के लिए रवाना हो गए।शाह ने कहा कि पांच करोड़ गरीबों के घर में शौचालय देकर महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का हक मोदी ने दिलाया है। ढाई करोड़ लोगों को घर और 50 करोड़ गरीबों को आयुष्मान योजना का लाभ मिला। राहुल गांधी एंड कंपनी की सरकारें चलती थी। गरीब के घर में कोई पैसा नहीं होता था। उनका इलाज नहीं हो पाता था। किसी गरीब को कैंसर हो जाए या दिल का दौरा पड़ जाए तो उन्हें इलाज कराना मुश्किल था। अस्पताल का बिल देखकर बाप कहता था कि बेटा मुझे घर ले जा, क्योंकि मैं तो मरूंगा ही, कर्ज के मारे तेरा परिवार भी नहीं टिक पाएगा।अमित शाह ने कहा कि हुड्डा ने भ्रष्टाचार किया और चौटाला ने गुंडागर्दी। दोनों परिवारों ने भ्रष्टाचार और गुंडई से हरियाणा की जनता को त्रस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हरियाणा भजनलाल के समय से आया राम गया राम के नाम से मशहूर था। कांग्रेस व चौटाला के समय में हरियाणा के लोग पीड़ित थे।शाह ने रॉबर्ट वाड्रा पर भी हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी की पार्टी परिवारवाद वाली पार्टी है। मैं पूछना चाहता हूं सोनीपत की जनता से। क्या किसी दूसरे में कोई योग्यता नहीं है। पार्टी में कार्यकर्ताओं की जगह भी होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिए। उन्‍होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला किया। उन्‍होंने कहा कि एकतरफ बाप चुनाव लड़ रहा है और दूसरी तरफ बेटा। कार्यकर्ता कहां गए।सोनीपत में पार्टी उम्मीदवार रमेश कौशिक का जिक्र करते हुए शाह ने कहा, कौशिक देखने में सीधे लगते हैं। मगर चिपकू आदमी हैं। काम कराने के लिए हमारे से चिपके रहते हैं। पीछा नहीं छोड़ते हैं। देखने में नाटे हैं, मगर काम बड़े बड़े कराकर ले जाते हैं। हरियाणा देश का सबसे पहला केरोसिन मुक्त राज्य बना। बिना पैसे के नौकरी कैसे मिल सकती है, यह हरियाणा में हमने करके दिखाया है।शाह ने कहा कि मोदी ने पाकिस्तान के आतंकी मारे तो इनके चेहरे का नूर उड़ गया। पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। मां भारती की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो। अभी तो हम सत्ता में हैं। यदि ऐसा दिन आया कि हम सत्ता में नहीं हुए तो भी कश्मीर को भारत से अलग नहीं होने देंगे। चाहे हमारे शरीर में खून का एक भी कतरा न रहे।


Source: Dainik Bhaskar May 05, 2019 09:10 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */