हरियाणा / अनिल विज ने मुर्दाबाद के नारे लगाने वालों को अपशब्द कहे, ग्रामीण भड़के तो पुलिस ने लाठियां भांजी - News Summed Up

हरियाणा / अनिल विज ने मुर्दाबाद के नारे लगाने वालों को अपशब्द कहे, ग्रामीण भड़के तो पुलिस ने लाठियां भांजी


Dainik Bhaskar May 07, 2019, 05:35 PM ISTअंबाला के मछौंडा गांव का मामला, पुलिस से भी भीड़ की हाथापाई होना बताया गयाअंबाला से भाजपा प्रत्याशी रत्नलाल कटारिया के समर्थन में मीटिंग करने पहुंचे थे अनिल विजअंबाला. भाजपा प्रत्याशी रत्नलाल कटारिया के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने विरोध कर रहे लोगों को अपशब्द कह दिए, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। लोगों ने नारेबाजी तेज की और हाथापाई पर उतारू हो गए तो पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ दिया। घटना के बाद विज को वहां से आनन-फानन में निकलना पड़ा।visuals.dbnewshub.com />मंगलवार दोपहर में अनिल विज मछौंडा गांव में पब्लिक मीटिंग करने गए थे। वे मीटिंग लेकर निकले तो बाहर कुछ लोग खड़े थे। वे भाजपा प्रत्याशी रत्नलाल कटारिया और अनिल विज मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। इस पर विज ने उन्हें अपशब्द कह दिए। जिसे सुनते ही भीड़ भड़क गई और विज की तरफ भागी। ये देख पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया।गांव वालों की आयोजकों से भी नोकझोंकपुलिसकर्मियों और गांववालों के बीच काफी देर हाथपाई हुई। अंत में सुरक्षाकर्मी विज को उनकी गाड़ी में बैठाकर वहां से ले गए। लोग देर तक मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। गांववालों की आयोजकों से भी नोक-झोंक हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।


Source: Dainik Bhaskar May 07, 2019 11:31 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */