एक मगरमच्छ (Alligator) घर की घंटी बजाने के लिए दरवाजे पर चढ़ गया. Fox News की खबर के मुताबिक, कारेन अल्फानो ऑफ मरटिल बीच पर एक बड़ा मगरमच्छ घर के दरवाजे पर नजर आया. 6.5 फीट का मगरमच्छ को दरवाजे की घंटी बजाने की कोशिश करते देखा गया. जिसमें देखा जा सकता है कि रेपटाइल दरवाजे की घंटी तक पहुंचने के लिए दीवार पर चढ़ रहा है. लेकिन मगरमच्छ घर के पास लगे सेफ्टी ग्लास को नहीं तोड़ सका.
Source: NDTV May 07, 2019 11:26 UTC