कांग्रेस नेता ने भाजपा से सवाल पूछते हुए कहा कि पार्टी 'राम मंदिर' के बारे में भूल गई और चुनाव से ठीक पहले इस मुद्दे को भुनाना चाहती है। क्यों? क्योंकि वे हमेशा इसका उपयोग करना चाहती हैं। यह वादा उन्होंने पिछले 30 वर्षों से देश से किया है। लेकिन वे अभी भी इसे पूरा नहीं कर पाई हैं।सिब्बल से जब पूछा गया कि आखिर क्यों भाजपा अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के अपने वादे को पूरा नहीं कर रही है? तो इस पर उन्होंने कहा, 'क्योंकि वे इसके बारे में गंभीर नहीं हैं। वे इस मामले को चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए हमेशा जीवित रखना चाहते हैं।बता दें कि 8 मार्च को, सुप्रीम कोर्ट की पांच-न्यायाधीशों की पीठ ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में अदालत-निगरानी मध्यस्थता का आदेश दिया ताकि इस मुद्दे का 'परमानेंट समाधान' हो सके। पीठ ने तीन मध्यस्थों की एक समिति नियुक्त की, जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एफ.एम. कलीफुल्ला को सौंपी गई।प्रधानमंत्री मोदी के आरोपों पर जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कैसे? 2017 के बाद इस मामले में अब तक 15 बार सुनवाई हो चुकी है, उसे किसने रोका?
Source: Dainik Jagran May 07, 2019 11:17 UTC