हरियाणा नगर निकाय चुनाव: कड़क ठंड के बीच मतदान करने पहुंचे शहरी, कोरोना संक्रमितों के लिए शाम को 1 घंटा अलग से निर्धारित - News Summed Up

हरियाणा नगर निकाय चुनाव: कड़क ठंड के बीच मतदान करने पहुंचे शहरी, कोरोना संक्रमितों के लिए शाम को 1 घंटा अलग से निर्धारित


Hindi NewsLocalHaryanaHaryana Voting In Various Cities For Local Bodies Government Election, Ambala, Panchkula, Sonipat, Rewari, Dharuhera, Rohtak, Sampla, Hisar, UklanaAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपहरियाणा नगर निकाय चुनाव: कड़क ठंड के बीच मतदान करने पहुंचे शहरी, कोरोना संक्रमितों के लिए शाम को 1 घंटा अलग से निर्धारितचंडीगढ़ 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकसोनीपत नगर निगम चुनाव में मसद मोहल्ला के बूथ पर लगी वाेटरों की लाइन।अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगम के मेयरों का चुनाव पहली बार सीधे तौर पर कर सकेंगे मतदातारेवाड़ी जिला परिषद के अलावा रोहतक की सांपला, रेवाड़ी की धारूहेड़ा और हिसार की उकलाना नगर पालिका में भी मतदान जारी(भास्कर टीम). हरियाणा में कड़क ठंड के बीच 7 नगर निकायों के लिए रविवार सुबह मतदान शुरू हो गया है। राज्य में अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगम के मेयरों के साथ ही पहली बार रेवाड़ी जिला परिषद के अलावा रोहतक की सांपला, रेवाड़ी की धारूहेड़ा और हिसार की उकलाना नगर पालिका के प्रधान का प्रत्यक्ष चुनाव हो रहा है। सामान्य मतदाता शाम साढ़े 4 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके बाद साढ़े 5 बजे तक कोरोना के लक्षणों वाले या संक्रमित मतदाताओं को वक्त दिया जाएगा। इस बार लोग चुनेंगे पंचकूला के मेयर को इस बार मेयर सीधे लोगों द्वारा चुना जाएगा। पहले विभिन्न वार्डो से चुनकर गए पार्षद अपने में से किसी एक को मेयर चुनते थे। इस तरह चल रही है प्रक्रिया...अंबाला में के पोलिंग बूथ पर वोट डालने आए इक्का-दुक्का लोग।मतदान के प्रति लोगों में सुबह से ही उत्साह है। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है। हालांकि कई जगह ठंड का असर साफ देखा जा सकता है। इन्हीं में से एक अंबाला नगर निगम के वार्ड-6 का बूथ नंबर 155 है, जहां इक्का-दुक्का वोटर ही नजर आया। यहां दिव्यांग रोहित सुबह 8 बजे सबसे पहले वोट डालने आया।युवा वोटर पूजा ने बताया वह पहली बार वोट करने के लिए आई है। उसने कहा, मुझे बहुत खुशी है कि अंबाला के विकास में मेरा भी योगदान होगा। सीमा रानी ने कहा कि उन्होंने अपने इलाके की समस्याओं को ध्यान में रखकर वोट डाला है।असमर्थ मतदाताओं को दिक्कत भी आईअंबाला में भारत कुमार ने बताया कि वह अपनी माता वीना रानी की वोट डलवाने लेकर आया है, जो टांगों के ऑपरेशन के कारण चलने में असमर्थ है। भारत ने आरोप लगाया कि यहां व्हील चेयर उपलब्ध नही है और न ही कोई भी कर्मचारी उनकी मदद को आगे आया।अंबाला और पंचकूला में इतने लोग चुनेंगे मेयर


Source: Dainik Bhaskar December 27, 2020 05:34 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */