Dainik Bhaskar Apr 21, 2019, 01:31 PM ISTकरनाल से वकील कृष्ण कुमार और अंबाला से पृथ्वीराज चुनाव को बनाया गठबंधन उम्मीदवारपानीपत. हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया के बीच रविवार को आम आदमी पार्टी और जन नायक जनता पार्टी गठबंधन ने प्रदेश की तीन अहम सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। आप के हरियाणा संयोजक नवीन जयहिंद फरीदाबाद से, करनाल से वकील कृष्ण कुमार और अंबाला से पृथ्वीराज चुनाव मैदान में होंगे।ये है गठबंधन की सहमतिहरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर छठे चरण में 12 मई को मतदान होना है। इस दौरान भाजपा काे टक्कर देने के लिए इंडियन नेशनल लोकदल से अलग होकर अस्तित्व में आई जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इस फैसले के मुताबिक हरियाणा में कुल 10 में से सात सीटों पर जजपा और बाकी 3 पर दिल्ली प्रदेश की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। रविवार को इसी कड़ी में गठबंधन ने तीन उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।कौन क्या है?
Source: Dainik Bhaskar April 21, 2019 07:52 UTC