हटिया रेल कॉलोनी से हुई 'ऑक्सीजन है वरदान' अभियान की शुरुआत, कोरोना से मृत रेल कर्मियों के नाम से लगाए पौधे - News Summed Up

हटिया रेल कॉलोनी से हुई 'ऑक्सीजन है वरदान' अभियान की शुरुआत, कोरोना से मृत रेल कर्मियों के नाम से लगाए पौधे


जागरण संवाददाता, रांची : राजधानी में दैनिक जागरण के अभियान 'ऑक्सीजन है वरदान' की शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हो गई है। रेलवे मेंस कांग्रेस ने कोरोना से मृत रांची रेल मंडल के 24 रेल कर्मियों के नाम से हटिया रेल कॉलोनी में पौधे लगाए। रेलवे मेंस कांग्रेस ने यहां सभी रेल कर्मियों के नाम से एक एक पौधे लगाए। पौधे लगाने के बाद रेलवे मेंस कांग्रेस के उपमंडल समन्वयक नित्या लाल कुमार ने कहा कि यह पौधे इसलिए लगाए गए हैं ताकि बढ़ कर समाज को ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन दें। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में राजधानी में ऑक्सीजन की किल्लत हो गई थी। काफी लोगों की ऑक्सीजन नहीं मिलने से मौत हुई। इसीलिए दैनिक जागरण ने ऑक्सीजन है वरदान अभियान शुरू किया है। यह काफी अच्छा अभियान है। नित्या लाल कुमार ने कहा कि सभी लोग इस अभियान से जुड़ें और उन अपनों के लिए पौधे लगाएं जो कोरोना होने के बाद आक्सीजन नहीं मिलने से दम तोड़ गए या फिर जिन्होंने कोरोना से संघर्ष करते हुए जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि सभी लोग अगर पौधे लगाएंगे तो इससे पर्यावरण में ऑक्सीजन की उपलब्धता में बढ़ोतरी होगी और आने वाले दिनों में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। नित्या लाल कुमार ने कहा कि कोरोना से रांची रेल मंडल के गार्ड अशोक शर्मा, लोको पायलट शंभू प्रसाद, चीफ कंट्रोलर राकेश बिहारी, स्टेशन मास्टर ई लकड़ा समेत 24 कर्मचारियों की मौत हुई है। इन सब के नाम से एक एक पौधे लगाए गए हैं। यह पौधे बड़े होकर पर्यावरण को ऑक्सीजन देंगे। रेलवे मेंस कांग्रेस के शाखा सचिव मनोज ने कहा कि दैनिक जागरण का अभियान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि वो इस अभियान से जुड़े हैं। उन्होंने अपने क्वार्टर के पास भी पौधे लगाए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी लोग पौधे लगाएं। पौधरोपण के मौके पर रेलवे मेंस कांग्रेस के सच्चिदानंद शर्मा, दीपक कुमार, पंकज सिंह, मरिया कच्छप आदि मौजूद थे।गौरतलब है कि दैनिक जागरण ने ऑक्सीजन है, वरदान अभियान शुरू किया है। इस अभियान में कोरोना संक्रमित लोगों के नाम से पौधे लगाए जाएंगे। यह अभियान लगातार चलेगा।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran June 06, 2021 01:38 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */