स्वाधीनता दिवस: कोरोना के "भंग' के बीच भी छिटके तिरंगे के "रंग' - News Summed Up

स्वाधीनता दिवस: कोरोना के "भंग' के बीच भी छिटके तिरंगे के "रंग'


Hindi NewsLocalMpJabalpurThe "colors" Of The Tricolor Are Scattered Between The "breach" Of The Coronaस्वाधीनता दिवस: कोरोना के "भंग' के बीच भी छिटके तिरंगे के "रंग'जबलपुर 9 घंटे पहलेकॉपी लिंककोरोना संक्रमण का दौर चल रहा है। अन्य पर्वों की तरह आजादी का जश्न भी इससे अछूता नहीं रहा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बड़े व सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित रहे। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को सादगीपूर्ण कार्यक्रम में एहतियात के बीच तिरंगा फहराया गया। सिहोरा, मझौली, पाटन, कटंगी, बरगी, बेलखाड़ू, कुंडम, बरगी, बरेला, पनागर, गोसलपुर, गांधीग्राम सहित अन्य क्षेत्रों में एहतियात के बीच ध्वजारोहण किया गया। बैंड के स्वर भी सुनाई दिए। स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाओं का दौर दिन भर चलता रहा।सिहोरा: फुहारों के बीच मनाया आजादी का जश्नसिहोरा क्षेत्र में रिमझिम फुहारों के बीच आजादी का जश्न मनाया गया। मुख्य आयोजन कौशल विकास केंद्र में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एसडीएम चंद्र प्रताप गोहल, तहसीलदार राकेश चौरसिया, सीएमओ जयश्री चौहान उपस्थिति रहे। कोरोना काल में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए नगर पालिका, जनपद एवं राजस्व विभाग के अनेक कर्मचारियों को प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो में डॉ विष्णु प्रसाद मोर सहित शहीदों के परिजनों को घर जाकर सम्मानित किया गया।। सिविल कोर्ट में सत्र न्यायाधीश प्रथम विक्रम सिंह ने ध्वजारोहण किया। पुलिस के जवानों ने तिरंगे झंडे को सलामी दी। इस अवसर पर सत्र न्यायाधीश संतोष कोल, न्यायाधीश दिनेश प्रजापति, न्यायाधीश म्रणालनी सिंह, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रविदीप सिंह, सचिव संजय सेंगर आदि उपस्थित थे।गोसलपुर | गोसलपुर क्षेत्र में सादगी से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मॉस्क पहनकर व सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए रिमझिम बारिश के बीच कहीं छाता लगा कर तो कहीं रेनकोट पहनकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्वजारोहण किया। गोसलपुर, धरमपुरा, हृदयनगर, बेला, कछपुरा, घुघरी नवीन, जुझारी सहित अनेक स्थानों पर आयोजन हुए। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, स्टेट बैंक शाखा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्राम पंचायत गोसलपुर, पुलिस थाना, ग्राम पंचायत धरमपुरा में भी आयोजन हुए। पुलिस ने आदिवासी व अन्य बस्तियों में मॉस्क बांटे।पनागर | पनागर सहित आसपास के क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग के बीच स्वाधीनता पर्व मनाया गया। उप डाक घर में, नगर पालिका सहित स्कूलों में ध्वजारोहण किया गया। नपा में तहसीलदार दिलीप चौरसिया ने तिरंगा फहराया। नपा में आयोजित समारोह में विधायक इंदु तिवारी ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ते हुए लोगों को कोरोना से लडऩे सोशल डिस्टेंस का पालन करने व मॉस्क पहनने की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर माया तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रीना आनंद जैन, पूर्व विधायक नरेंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे। इसके अलावा गांधी स्मारक में विमल जैन ने, कांग्रेस शताब्दी स्मारक में सर्वेश मिश्रा ने,आजाद चौक में अंकुर जैन ने तिरंगा फहराया।कुंडम | कोरोना संक्रमण और बारिश के चलते इस बार स्वतंत्रता दिवस का आयोजन कुछ फीका सा नजर आया। हालाकि कुंडम सहित आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से शासन की गाइड लाइन के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस पर आयोजन हुए। ग्राम पंचायत में सरपंच गुलाब बर्मन ने, तहसील कार्यालय में एसडीएम विमलेश सिंह ने, थाना प्रांगण में थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने, बीआरसी कार्यालय में सीएल बागरी ने, बीईओ कार्यालय में बीईओ आरएस दीक्षित ने तिरंगा फहराया।पाटन: शान से फहराया तिरंगा, दी सलामीपाटन तहसील कार्यालय में एसडीएम आशीष पाण्डे, तहसीलदार प्रमोद चतुर्वेदी, नायब तहसीलदार सुरभि चतुर्वेदी, नायब तहसीलदार आकाशदीप नामदेव, रमेश किरार, सुजीत सिंह, विवेक बबेले की उपस्थिति तिरंगा फहराया गया। एसडीएम ने दसवीं कक्षा में तहसील में टॉप करने वाली स्नेहा जैन व 12 की टॉपर आकृति गोंटिया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा एसडीएम कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय, नगर परिषद, सब जेल पाटन, बीईओ कार्यालय, थाना प्रांगण सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी तिरंगा फहराया गया। जनपद पंचायत में प्रशासकीय समिति अध्यक्ष सविता शत्रुघन सिंह ने तिरंगा फहाराया। नगर परिषद में सीएमओ श्रीकांत पाटर ने, सबजेल पाटन में एसडीएम आशीष पांडे ने, बीईओ कार्यालय में बीईओ एपी शुक्ला ने ध्वजारोहण किया।पहल: रिटायर होने वाले कर्मचारी ही फहराएंगे तिरंगाअनुविभागीय अधिकारी कृषि कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर नई परंपरा की शुरुआत एसडीओ डॉ. इंदिरा त्रिपाठी ने की। उन्होंने रिटायर होने से पहले पडऩे वाले स्वतंत्रता दिवस पर कर्मचारियों को कार्यालय में तिरंगा फहराने की व्यवस्था की है। इस वर्ष उन्होंने सितंबर मेंं सेवानिवृत होने जा रहे आरएस कनोजिया सहायक ग्रेड दो के हाथों से ध्वारोहण कराया। इस अवसर पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।पड़वार | शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कुड़ारी उमरिया में आयोजन हुआ। प्राचार्या लक्ष्मी सिंह पवैया ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर शाला केआरके दाहिया, पूनम दुबे, गोविंद सिंह, अरूण चौरसिया, राधेलाल कोल, जया बोरिया, आराधना यादव आदि उपस्थित रहे।बघराजी | ग्राम पंचायत बुधारी में बारिश के चलते छतरी लेकर ध्वजारोहण किया गया। ग्राम प्रधान शीला यादव ने ग्राम पंचायत कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर रितेश जैन, सरफराज मंसूरी, मानसी कोरी, मंजुलता यादव, सरला दाहिया, शशी पटेल, रविशंकर यादव, सुशील बर्मन आदि उपस्थित रहे।धनपुरी | स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत धनपुरी में सरपंच अमित शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान ग्रामीणों को मॉस्क भी बांटे गए व उन्हें कोरोना से बचने के उपाय भी बताए। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्रामीण बचत बैंक, आंगनबाड़ी केंद्र एवं आदिवासी छात्रावास में भी ध्वजारोहण किया गया।गांधीग्राम | गांधीग्राम क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों ने तिरंगा फहराया। बच्चे नहीं होने के कारण आय


Source: Dainik Bhaskar August 17, 2020 00:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */