इस हफ्ते राशि स्वामी सूर्य आपकी राशि में आकर आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाले हैं। आत्मविश्वास और उत्साह में वृद्धि से कार्यक्षेत्र में प्रभाव और महत्व बढ़ेगा। अटके हुए कार्यों को पूरा कर सकते हैं। कोई लाभकारी अनुबंध हो सकता है। कारोबार में धन का लाभ मिलेगा। किसी चाहत के पूर्ण होने की खुशी भी आपके चेहरे पर झलकेगी। सप्ताह के अंत में धर्म-कर्म के प्रति आपकी झुकाव रहेगा। कहीं से धन लाभ मिल सकता है। आपके लिए सलाह है कि साफ और स्पष्ट बात करें, किसी बात को छुपाने से बचें अन्यथा अपनों से मनभेद हो सकता है।
Source: Navbharat Times August 16, 2020 22:52 UTC