वृश्चिक राशिफल 17 अगस्त : आकस्मिक धन लाभ के योग हैं - News Summed Up

वृश्चिक राशिफल 17 अगस्त : आकस्मिक धन लाभ के योग हैं


आजीविका : वृश्चिक राशि के नवम भाव से गोचर-भ्रमण कर रहे चंद्र आपके भाग्य मे वृद्धि करेंगे। आलस्य को त्याग कर कार्यक्षेत्र में नयी ऊर्जा का संचार करेंगे, उन्नति होगी। अटके हुए कार्य स्वतः ही पूर्ण होते नज़र आएंगे। धार्मिक कार्यों में आपका सहयोग आपकी ख्याति का विस्तार करेगा। खेल तथा शिक्षा क्षेत्र से जुड़े जातकों को यश तथा सम्मान की प्राप्ति होगी। दिन के प्रथम प्रहर में आकस्मिक धन लाभ के योग है। छात्रों को नए अवसर प्राप्त होंगे।पारिवारिक जीवन: पिता का सहयोग आपको विषम परिस्थितियों सहायक होगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर होते जाएंगे, पारिवारिक सदस्य आपकी बातों से प्रभावित होंगे तथा मार्गदर्शन का लाभ प्राप्त करेंगे। संतान कोई शुभ समाचार लाएंगे। पारिवारिक संपत्ति से आपको लाभ होगा। प्रेम जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे।आर्थिक स्थिति: तकनीक तथा रक्षा क्षेत्र से जुड़े जातकों हेतु आर्थिक लाभ की स्थिति उत्तम बनी हुयी है। नए व्यापार की शुरुआत हेतु भाग्य का साथ मिलेगा, निवेश के लिए समय श्रेष्ठ है।स्‍वास्‍थ्‍य : अत्यधिक भागदौड़ और खर्च के कारण कुछ मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।उपाय: मानसिक शांति की प्राप्ति तथा व्यावसायिक उन्नति हेतु किसी धार्मिक स्थल पर सूखे नारियल का दान करें। -ज्‍योतिषशास्‍त्री श‍िवेंद्र आर्या


Source: Navbharat Times August 16, 2020 21:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */