Hindi NewsLocalRajasthanPaliProjected Ready For Solid And Liquid Waste Management In MelawasAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपस्वच्छ भारत मिशन: मेलावास में ठोस व तरल कचरा प्रबंधन के लिए प्रोजेक्ट किया तैयारसोजत रोड 24 दिन पहलेकॉपी लिंकस्वच्छ भारत मिशन के तहत मेलावास गांव में स्वच्छता व कचरा निस्तारण के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की गई। जिसके तहत मेलावास में सफाई,पानी निकासी के लिए नालियों का निर्माण व ठोस व तरल कचरा निस्तारण के लिए रिपोर्ट बना इसके लिए किये जाने वाले कार्यों का अंतिम रूप दिया गया।मंगलवार को आईआरएस अधिकारी घनश्याम सोनी के सानिध्य में प्रोजेक्ट रिपोर्ट को अंतिम रूप देकर योजना के तहत कार्य शुरू करने की कवायद शुरू की गई। इसके लिए ठोस व तरल कचरा प्रबंधन समिति ने पूरे गांव का भ्रमण कर रिपोर्ट तैयार की।रिपोर्ट में गांव की सफाई,नालियों का निर्माण एवं ठोस व तरल कचरा प्रबंधन से संबधित कार्य लिए गए। इस माैके सहायक विकास अधिकारी मारवाड़ जंक्शन प्रतापसिंह, सेहवाज सरपंच पेमाराम माली, पंचायत समिति सदस्य डाॅ. अशोक चाैधरी, ब्लाॅक काे-ऑर्डिनेटर नरेश कुमार, ग्राम विकास अधिकारी राजेश सागर, राकेश कुमार मौजूद थे।
Source: Dainik Bhaskar December 30, 2020 00:17 UTC